किन्नौर-हरिद्वार हाईवे पर कई वाहनों पर चट्टानें गिरीं, 40 से ज्यादा यात्री मलबे में दबे

शिमला (लाइवभारत24)। हिमाचल प्रदेश में किन्नौर से हरिद्वार जाने वाले नेशनल हाईवे-5 पर निगुल सेरी इलाके में बस और कई वाहनों पर चट्टानें गिरी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 40 से ज्यादा यात्री मलबे में फंस गए हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और NDRF की टीमें रेस्क्यू में लगी हैं। जो बस मलबे में फंसी है, वो हरियाणा सड़क परिवहन की है और मूरंग से हरिद्वार जा रही थी। 25 जुलाई को भी किन्नौर में भूस्खलन के बाद पहाड़ी से चट्‌टानें इतनी तेजी से नीचे गिरीं कि बस्पा नदी का पुल टूट गया था। इस हादसे में 9 टूरिस्ट की मौत हो गई थी। मरने वालों में 4 राजस्थान के, 2 छत्तीसगढ़ के और एक-एक महाराष्ट्र और वेस्ट दिल्ली के थे।
पर्यटक ट्रैवलर गाड़ी में छितकुल से सांगला की ओर जा रहे थे। तभी बटसेरी के गुंसा के पास पुल पर चट्‌टानें गिरने से पुल टूट गया और पर्यटकों की गाड़ी भी चपेट में आ गई थी।

One thought on “ किन्नौर-हरिद्वार हाईवे पर कई वाहनों पर चट्टानें गिरीं, 40 से ज्यादा यात्री मलबे में दबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!