ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां को हुआ कोरोना

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां की तबीयत खराब होने के बाद दोनों को दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंधिया और उनकी मां में कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल दोनों लोगों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ज्योतिरादित्य और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को गले में खराश और बुखार की शिकायत होने पर सोमवार को ही साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज दूसरे दिन उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। हालांकि, कल ही दोनों का कोरोना टेस्ट किया गया था, मंगलवार को आई उनकी टेस्ट रिपोर्ट में दोनों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। अभी तक उनके कोरोना संक्रमण की चपेट में आने का स्रोत पता नहीं चल सका है।
दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 1,007 नए मरीज सामने आए। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या करीब 30 हजार तक पहुंच गई, जबकि संक्रमण ने अब तक 874 लोगों की जान ले ली है।

One thought on “ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां को हुआ कोरोना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!