राजकीय नर्सेज संघ की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शर्ली भंडारी ने उप मुख्यमन्त्री ब्रजेश पाठक से की मुलाक़ात

 लखनऊ (लाइवभारत24)। राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शर्ली भंडारी जी व महामन्त्री अशोक कुमार के नेतृत्व में राजकीय नर्सेज़ संघ के पदाधिकारियों ने माननीय उप मुख्यमन्त्री श्री ब्रजेश पाठक जी से उनके आवास पर मुलाक़ात कर उन्हें पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिन्ह देकर नर्सेज़ की समस्याओं व माँगों से अवगत कराया।जिस पर माननीय उप मुख्यमन्त्री जी द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर अलग से समय देकर चर्चा हेतु अश्वस्त किया गया!

इसी क्रम में आज ही महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ वेद व्रत सिंह जी व निदेशक नर्सिंग डा0 रागिनी गुप्ता जी से उनके कार्यालय में मिलकर मांग पत्र सौंपा गया साथ ही नर्सेज़ की पदोन्नति आदि हेतु अतिशीघ्र बैठक बुलाकर आदेश निर्गत करने का निवेदन किया गया! जिस पर महानिदेशक द्वारा इसी माह पदोन्नति कराने का अश्वासन दिया गया। नर्सेज़ पदाधिकारियों में महेंद्र नाथ श्रीवास्तव (आडीटर), सत्येन्द्र कुमार (उपाध्यक्ष) एवं आईनिस चाल्र्स (मंडल अध्यक्ष), अमिता रोज (कार्यकारणी सदस्य) आदि मौजूद रहे।

One thought on “राजकीय नर्सेज संघ की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शर्ली भंडारी ने उप मुख्यमन्त्री ब्रजेश पाठक से की मुलाक़ात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!