दिल्ली के 36 लाख लोगों को बेघर किया जाना बर्दाश्त नहीं: केजरीवाल

नयी दिल्ली(लाइवभारत24)। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ”बुलडोजर राजनीति पर सोमवार को सुबह पार्टी के विधायकों के साथ बैठक की। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास पर हो रही बैठक में दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लगभग सभी विधायक शामिल हुए। शाहीन बाग, मदनपुर खादर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मंगोलपुरी, करोल बाग, ख्याला और लोधी कॉलोनी सहित विभिन्न कई हिस्सों में, दिल्ली के तीनों नागरिक निकायों के अधिकारी पिछले कई दिनों से अतिक्रमण रोधी अभियान चला रहे हैं।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में जिस तरह से अतिक्रमण रोधी अभियान चलाए जा रहे हैं, हम उसके खिलाफ हैं। दिल्ली सीएम ने कहा कि हम, 63 लाख लोगों को बेघर किया जाना बर्दाशत नहीं करेंगे, यह ”सबसे बड़ी तबाहीश्श् होगी। इसके खिलाफ आप जंग लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हम लोगों को आश्वासन देना चाहते हैं कि हम अतिक्रमण का समाधान निकालेंगे, अवैध कॉलोनी का नियमितीकरण करेंगे और मालिकाना अधिकार देंगे। भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख आदेश गुप्ता ने स्थानीय महापौर को 20 अप्रैल को पत्र लिख कर ”रोहिंग्या, बांग्लादेशियों और असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने का अनुरोध किया था, जिसके बाद से भाजपा शासित नगर निकायों द्वारा शहर में अलग-अलग इलाकों में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाए जा रहे हैं। आप विधायकों की बैठक शनिवार को होने वाली थी, लेकिन मुंडका इलाके में एक इमारत में भीषण आग लगने की घटना के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। आग की चपेट में आने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई थी। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर उनसे राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित तीन नगर निकायों द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण रोधी अभियान के कारण शहर में हो रही ”तोड़-फोड़ को रोकने का आग्रह किया था। सिसोदिया ने भाजपा पर उसकी ”बुलडोजर राजनीतिश्श् को लेकर निशाना साधा था और दावा किया था कि नगर निकायों ने दिल्ली में 63 लाख मकानों को तोडऩे की योजना बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!