लोगों का भरोसा जियो पर, पूर्वी यूपी में मई 2022 में जोड़े सबसे अधिक उपभोक्ता

लखनऊ। पूर्वी यूपी में लोगों ने फिर एक बार अपना भरोसा जियो के विस्तृत नेटवर्क पर दिखाया है। ट्राई की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार मई 2022 में जियो ने पूर्वी यूपी में सबसे अधिक उपभोक्ताओं को अपने नेटवर्क से जोड़ा है।
पूरे पूर्वी यूपी में मई 2022 में सारे टेलीकॉम ऑपरेटरों ने मिलकर लगभग 5.78 उपभोक्ता जोड़े हैं, जिसमें से अकेले जियो लगभग 5.70 लाख उपभोक्ता अपने नेटवर्क से जोड़ पाने में सफल हो पाया है I यह एक बड़ी उपलब्धि है।
वहीँ दूसरी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल केवल लगभग 1.71 लाख उपभोक्ताओं को ही अपने नेटवर्क से जोड़ पायी है।
जबकि इसी अवधी में दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन- आईडिया ने लगभग 1.13 लाख उपभोक्ता खो दिए हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बी.एस.एन.एल ने भी इसी महीने में लगभग 49 हज़ार से भी ज़्यादा ग्राहक गँवा दिए हैं।
पूरे उत्तर प्रदेश पूर्व क्षेत्र की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार सारे टेलीकॉम ऑपरेटरों को मिला के मई 2022 में लगभग 10.15 करोड़ उपभोक्ता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!