दिल्ली में श्रद्धा जैसा मर्डर, पति के 22 टुकड़े किए

फ्रिज में रखा, बेटे के साथ फेंकने जाती थी…6 महीने पहले की हत्या
नई दिल्ली(लाइवभारत24)। देश की राजधानी दिल्ली के पांडव नगर में सोमवार को श्रद्धा मर्डर जैसा एक और केस सामने आया। एक महिला ने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। उसके 22 टुकड़े कर फ्रिज में रखे। रात के वक्त मां और बेटा टुकड़े फेंकने जाते थे। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोमवार को इस घटना के CCTV फुटेज जारी किए हैं। हत्या करीब 6 महीने पहले जून में की गई थी। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
ANI ने जो सीसीटीवी फुटेज जारी किया, वो 1 जून 2022 का है। फुटेज में रात करीब 12.44 पर दीपक हाथ में एक बैग लेकर जाता दिखाई दे रहा है। उसके पीछे मां पूनम भी दिखाई दे रही है। पुलिस ने कहा कि ये उन ट्रिप्स में से एक की फुटेज हैं, जिनमें वो टुकड़े फेंकने के लिए रात में जाते थे। दिन की भी एक फुटेज सामने आई है, पुलिस का कहना है कि इसमें वे टुकड़े फेंकने के लिए जगह की तलाश करने निकले थे।
पुलिस को पहली बार शरीर के टुकड़े पांडव नगर में मिले थे। ये बुरी तरह सड़ चुके थे और इस वजह से इनकी पहचान मुश्किल हो गई थी। इसी बीच श्रद्धा मर्डर केस से जुड़ी जानकारियां सामने आने लगीं और पुलिस ने इस मामले को उससे जोड़कर जांच शुरू कर दी। अब पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि बॉडी अंजन दास की है, जो त्रिलोकपुरी में रहते थे, हत्या भी वहीं की गई।
पुलिस ने बताया कि पूनम ने अपने बेटे दीपक के साथ मिलकर अंजन की हत्या कर दी। पूनम को शक था कि अंजन के अवैध संबंध हैं। सबसे पहले महिला ने अपने पति को नींद की गोलियां दीं और उसके बाद हत्या कर दी। इसके बाद बेटे के साथ मिलकर बॉडी के टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रख दिया। इसके बाद पांडव नगर और आसपास के इलाकों में टुकड़े फेंक दिए।
दिल्ली में हुई श्रद्धा वालकर की हत्या जैसा एक मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल में पत्नी ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद उसके शव के 6 टुकड़े करके अलग-अलग जगह पर फेंक दिए। मामला 12 नवंबर का है। इसका खुलासा 15 नवंबर को तब हुआ, जब पत्नी और बेटा बरुईपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!