भारत जोड़ो यात्रा को उत्तर भारत में अधिक प्रतिक्रिया मिल रही है: राहुल गांधी

कुरुक्षेत्र(लाइवभारत24)। राहुल गांधी ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा (बीजेवाई) को उत्तर भारत में अधिक प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोगों द्वारा की गई सभी भविष्यवाणियां फेल हो रही हैं। रविवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, उत्तर भारत में यात्रा को दक्षिण की तुलना में अधिक प्रतिक्रिया मिली है और उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में भारी भीड़ इस बात का उदाहरण है कि लोग इस यात्रा से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती भीड़ इस बात की गवाह है कि कांग्रेस सभी उत्तरी राज्यों में सरकार बनाएगी, और उनका ध्यान केवल सरकार बनाने के बजाय इस बात पर है कि सरकार का एजेंडा क्या होगा। यह एजेंडा नहीं है, घोषणापत्र को लागू करना ही असली एजेंडा है।
राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा दिन-ब-दिन अधिक लोगों को अपनी तरफ खींच रही है क्योंकि वह सद्भाव में रहना चाहते हैं और करुणा में विश्वास करते हैं। हालांकि, उन्होंने पत्रकारों के राजनीतिक सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। शुक्रवार को, उन्होंने अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था और कहा था कि हरियाणा में युवाओं के लिए कोई नौकरी नहीं होने के साथ बेरोजगारी में हरियाणा चौंपियन बन गया है। पानीपत में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले एक सैनिक 15 साल तक देश की सेवा करता था और उचित प्रशिक्षण दिया जाता था और सेवानिवृत्ति का लाभ दिया जाता था लेकिन अब 5 साल बाद वह बेरोजगार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पानीपत कभी मीडियम मैन्युफैक्च र्स का हब हुआ करता था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। नोटबंदी और जीएसटी, नीतियां नहीं थी, बल्कि छोटे और मध्यम उद्यमों को नष्ट करने का हथियार था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!