कोरोना महामारी का सबसे बुरा दौर आना बाकी: डब्ल्यूएचओ

वॉशिंगटन(लाइवभारत24)। विश्व में में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 4 लाख 07 हजार 855 हो गई है। इनमें 56 लाख 64 हजार 355 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 08 हजार 077 लोगों ने जान गंवाई हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 1 जुलाई से धार्मिक स्थल खोले जाएंगे। यहां संक्रमितों की संख्या 48 हजार से ज्यादा हो गई है। उधर, डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि दुनियाभर के देशों के अर्थव्यवस्था बेहद खराब स्थिति से गुजर रही है, लेकिन अभी भी इसका सबसे बुरा दौर आना बाकी है।

World Health Organization leaders at a press briefing on COVID-19

डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडहोनम गेब्रेसियोसिस ने सोमवार को कहा कि अगर सरकारों ने सही नीतियों का पालन नहीं किया तो और लोग संक्रमित हो सकते हैं। हम सभी चाहते हैं कि महामारी खत्म हो जाए, लेकिन हम अभी भी इससे बेहद दूर हैं। चीन में रिसर्चर्स ने नए प्रकार के स्वाइन फ्लू की खोज की है, जो महामारी को और बढ़ा सकता है। सोमवार को अमेरिकी साइंस जनरल पीएनएएस में यह रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी। इसे जी4 नाम दिया गया है। जेनेटिकली यह एच1एन1 का ही स्वरूप है, जिसने 2009 में तबाही मचाई थी। रिसर्चर्स का डर है कि ये वायरस भी एक से दूसरे इंसान में फैल सकता है। इसके भी लक्षण खांसी, बुखार और छींक है।
अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत की जेलों में करीब 2600 कैदी संक्रमित पाए गए हैं। गवर्नर गेविन न्यूसॉम ने मंगलवार को बताया कि इनमें से एक हजार से ज्यागा कैदी केवल सैन क्विनटिन की जेल में ही संक्रमित पाए गए हैं। कैलिफोर्निया की जेलों में करीब 1 लाख 13 हजार कैदी हैं। महामारी के चलते जेलों से अब तक करीब 3500 कैदियों को छोड़ा जा चुका है। चीन में 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 19 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से आठ स्थानीय संक्रमण के हैं, जबकि 11 बाहर से आए मामले हैं। नेशनल हेल्थ कमीशन की ओर से मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय संक्रमण के मामलों में बीजिंग में सात और शंघाई में एक मामला दर्ज किया गया। इस दौरान किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।मॉस्को में 24 घंटे में कोरोनावायरस से 35 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही यहां मरने वालों की संख्या 3796 हो गई है। सभी मरीज निमोनिया से भी ग्रसित थे। एक दिन पहले मॉस्को में 23 लोगों की मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!