19.8 C
New York
Sunday, 8th \ June 2025, 09:26:47 AM

Buy now

spot_img

दीपिका अब’बाहुबली’के साथ आएंगी नजर

मुंबई(लाइवभारत24)। वैजयंती मूवीज ने अपनी अगली फिल्म के लिए प्रभास और दीपिका पादुकोण की ऐतिहासिक जोड़ी की घोषणा की है। इसी के साथ इतना तो तय है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी फिल्म होगी। यही कारण है कि #Prabhas21 सुबह से ही ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। यह घोषणा बेहतरीन कास्टिंग का नमूना है। एक ऐसा प्रोजेक्ट जिसे वैजयंती मूवीज, निर्माता सी अश्विनी दत्त, सह-निर्माता स्वप्ना व प्रियंका दत्त और निर्देशक अश्विन नाग द्वारा संभव किया गया है। अपनी उत्सुकता को साझा करते हुए और परियोजना के बारे में बात करते हुए, निर्देशक नाग अश्विन कहते हैं, ‘मैं दीपिका को यह किरदार निभाता हुआ देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह कुछ ऐसा है जिसे इससे पहले किसी मेनस्ट्रीम लीड ने नहीं किया है, यह सभी के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा। दीपिका और प्रभास की जोड़ी फिल्म की मुख्य हाइलाइट्स में से एक होगी और उनके बीच की कहानी, मुझे लगता है कि आने वाले कुछ वर्षों तक दर्शकों के दिलों में ताजा रहेगी।
वैजयंती मूवीज की प्रोड्यूसर और फाउंडर सी अश्विनी दत्त ने कहा, ‘यह फिल्म हमारे लिए भारतीय सिनेमा इतिहास में अपनी जगह पक्की करने का एक सुनहरा अवसर है। यह भारतीय दर्शकों को रोमांचित करने का एक अविश्वसनीय अवसर है, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया है और इसमें अद्भुत सिनेमाई प्रतिभाएं एक साथ नजर आएंगी। बताते चलें कि, फिल्म साइंस-फिक्शन शैली से संबंधित है और यह इस प्रोडक्शन में बनी सबसे रोमांचक फिल्मों में से एक होने की उम्मीद है। अनुभवी निर्माता सी अश्विनी दत्त द्वारा स्थापित वैजयंती मूवीज तेलुगू राज्यों में एक प्रसिद्ध नाम है। प्रोडक्शन हाउस ने अपने भव्य सिनेमा के लिए बहुत प्रशंसा और प्रतिष्ठा हासिल की है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!