पीवी सिंधु ने स्‍टेफ्री के साथ नवयुवतियों का हौसला बढ़ाया

लखनऊ/नई दिल्ली (लाइवभारत24)।जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए सभी नवयुवतियों का हौसला बढ़ाते हुएए स्‍टेफ्री ने अपने ब्रांड एंबेसडरए पीवी सिंधु के साथ मिलकर हाल ही में एक सोशल मीडिया कैंपेन स्‍टेहोमकीपमूविंग शुरू किया। खुद से शूट किये हुए वीडियोज को स्‍टेफ्री के फेसबुक और इंस्‍टाग्राम पेजेज पर साझा करए स्‍पोर्ट्स स्‍टार ओलंपियन और युथ आइकॉन सिंधु ने घर पर अपनी जिंदगी के निजी पलों के बारे में बताया है कि वो किस तरह फिटनेस से जुड़ी विभिन्‍न गतिविधियां करते हुए अपने परिवार के साथ समय बीता रही हैं। कैंपेन के बारे मेंए सिंधु ने बताया नई दिनचर्या और नई तरह की जीवनशैली के साथए हमारी जिंदगी के सपनों का हमारी आंखों से ओझल हो जाना आसान है। लेकिन अब यह और अधिक महत्‍वपूर्ण हो गया है कि हम सकारात्‍मक सोच के साथ उन सपनों के प्रति संकल्पित रहें। स्‍टेहोमकीपमूविंगकैंपेन करना मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव है और यह घर पर मेरी जिंदगी के बारे में बताता है और सभी नवयुवतियों को दिखाता है कि घर पर सुरक्षित रहते हुए स्‍वयं की उन्‍नति के लिए लगातार आगे बढ़ते रहना संभव है। जॉन्‍सन एंड जॉन्‍सन कंज्‍यूमर डिविजन भारत के वाइस प्रेसिडेंट . मार्केटिंग मनोज गाडगिल ने बताया अनिश्चितताओं व चिंताओं से भरे ऐसे समय मेंए हम देश भर की नवयुवतियों को आशा और सकारात्‍मकता का संदेश देना चाहते थे कि वो आत्‍मविश्‍वास और सुरक्षा के साथ अपने जुनून को बनाये रख सकती हैं और इस प्रकारए आगे बढ़ते रहने का जज्‍बा बनाये रख सकती हैं। उन्‍होंने आगे बताया कि इस कैंपेन के साथ हम हमारे उद्देश्‍य के अनुरूप युवतियों को आश्‍वस्‍त करना चाहते हैं कि वो अकेली नहीं हैंए हम सभी उनके साथ हैं और उन्‍हें अपने सपनों को साकार करने के लिए लगातार आगे बढ़ते रहना चाहिए।

One thought on “पीवी सिंधु ने स्‍टेफ्री के साथ नवयुवतियों का हौसला बढ़ाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!