यामाहा ने वर्चुअल स्टोर के साथ नई वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बिक्री शुरू की

लखनऊ/नई दिल्ली(लाइवभारत24)। यामाहा से जुड़ा उत्साह और बढऩे के लिए तैयार है क्योंकि कंपनी ने आज भारत में ऑनलाइन बिक्री की सुविधा से लैस नई यूजर फ्रेंडली वेबसाइट लॉन्च की है। अपने रणनीतिक कैंपेन ’द कॉल ऑफ द ब्लू’ के तहत ग्राहकों को उत्साहजनक अनुभव देने को लेकर कंपनी की प्रतिबद्धता के तहत यह वेबसाइट लॉन्च की गई है।
मौजूदा माहौल में ग्राहक घरों में रहने को प्राथमिकता दे रहे हैं और शोरूम कम से कम जाना चाहते हैं। ग्राहकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इंडिया यामाहा मोटर ने वर्चुअल स्टोर के साथ अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन बिक्री की शुरुआत की है। इस नई वेबसाइट पर वर्चुअल स्टोर जैसा नवीनतम फीचर होगा, जिसकी मदद से ग्राहकों को सभी खूबियों के साथ स्टोर का 360 डिग्री व्यू मिल सकेगा, साथ ही बायर्स गाइड विकल्प के तहत यामाहा के अलग-अलग उत्पादों के बीच तुलना की सुविधा मिलेगी। यामाहा के डीलर कॉन्टेक्टलेस डिलीवरी को बढ़ावा देने और ग्राहकों से बात करने के लिए वाट्सएप आदि जैसे डिजिटल माध्यमों को अपनाने पर जोर देंगे। इस वेबसाइट की मदद से ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से खरीद से जुड़ी जानकारियों के लिए डोरस्टेप सर्विस भी ले सकते हैं।
इस मौके पर यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन मोतोफुमी शितारा ने कहा, ’भविष्य डिजिटल का है और वर्चुअल स्टोर के साथ हमारी नई वेबसाइट भारत में दोपहिया वाहन के ग्राहकों को खरीदारी का अनूठा अनुभव और पर्सनलाइज्ड कस्टमर सर्विस (हर ग्राहक की जरूरत के हिसाब से सर्विस) देने के लिए तैयार है। ग्राहकों को उनकी उम्मीद से बढ़कर एक्साइटमेंट देने का हमारा सिद्धांत नई वेबसाइट के साथ इस दिशा में एक नया अध्याय शुरू करेगा। हम एक सुरक्षित, भरोसेमंद और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से यामाहा के रिटेल ऑपरेशन को डिजिटल बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं। इसमें इनोवेशन को बढ़ावा देते हुए भविष्य में हमारे ग्राहक इसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक्सेसरीज भी खरीद सकेंगे, जिससे उनका अनुभव और बेहतर हो सकेगा। हमारी मौजूदा आफ्टर सेल गतिविधियां जैसे एक्सटेंडेड वारंटी ऑफर और रोडसाइड असिस्टेंस भी ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाएंगे।’
यामाहा ऑनलाइन बिक्री के इस प्रारूप की शुरुआत चेन्नई से करेगी और 2020 के अंत तक देशभर में 300 डीलर्स को इसमें शामिल किया जाएगा।

One thought on “यामाहा ने वर्चुअल स्टोर के साथ नई वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बिक्री शुरू की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!