श्रीराम फार्म सोल्यूशन्स की प्लान्टिक्स के साथ पहली ई-कॉमर्स साझेदारी की घोषणा

लखनऊ(लाइवभारत24)। श्रीराम फार्म सोल्यूशन्स (डीसीएम श्रीराम लिमिटेड की एक युनिट) ने भारत में अपनी पहली ई-कॉमर्स साझेदारी की घोषणा की है। कंपनी ने एक डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘प्लान्टिक्स’ के साथ साझेदारी की है जो प्रतिष्ठित एआई-आधारित जर्मनी कंपनी की एक सब्सिडरी है। प्लान्टिक्स अपने फार्मर ऐप के लिए लोकप्रिय है जिसके माध्यम से किसान/ एक्सटेंशन कर्मचारी प्रभावित फसलों की तस्वीरें ले सकते हैं और फसल के लिए सबसे अधिक संभावी बीमारी, पोषण की कमी, कीट और इन समस्याओं के उपचार के बारे में जान सकते हैं। इस साझेदारी के तहत प्लान्टिक्स के रीटेलर अब प्लान्टिक्स पार्टनर मोबाइल ऐप के माध्यम से श्रीराम ब्राण्ड के बीजों, फसल सुरक्षा एवं पोषण उत्पादों केे लिए ऑर्डर प्लेस कर सकेंगे।कोविड-19 के मौजूदा दौर में, जहां आवागमन प्रतिबंधित है, यह साझेदारी दुकानदारों को डिजिटल माध्यमों के ज़रिए कंपनी के साथ जुड़ने और आसानी से अपने ऑर्डर प्लेस करने में मदद करेगी।

संजय छाबड़ा, बिज़नेस हैड एवं प्रेज़ीडेन्ट

संजय छाबड़ा, बिज़नेस हैड एवं प्रेज़ीडेन्ट, श्रीराम फार्म सोल्यूशन्स (डीसीएम श्रीराम लिमिटेड की एक युनिट) ने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि एआई-इनेबल्ड प्लान्टिक्स प्लेटफॉर्म तथा श्रीराम के नए तकनीकी उत्पादों एवं लोकप्रियता का संयोजन भारतीय कृषि के लिए फायदेमंद साबित होगा। हम इस मुश्किल समय में अपने उपभोक्ताओं को सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने और उनके लिए कारोबार को सुगम बनाने हेतु प्रयासरत हैं। इस साझेदारी को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं।’’ मध्यप्रदेश में खरीफ़ सीज़न में संचालन शुरू हो चुका है जिसे जल्द ही अन्य क्षेत्रों में भी विस्तारित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!