24.9 C
New York
Saturday, 7th \ June 2025, 06:30:00 AM

Buy now

spot_img

भारत में 24 घंटे में संक्रमण के 77 हजार से ज्यादा नए मामले

नई दिल्ली(लाइवभारत24)। देश में गुरुवार को कोरोना से 77 हजार 423 मरीज मिलें। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 39 लाख 26 हजार 391 हो गई है। वहीं, 24 घंटे में 64,117 लोग ठीक हुए हैं। अब तक कुल 30 लाख 31 हजार 513 रिकवर हो चुके हैं। वहीं, 68 हजार 548 की मौत हो चुकी है। इसके पहले 29 अगस्त को सबसे ज्यादा 78 हजार 479 मरीज मिले थे। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। इनमें 70% जानें आंध्र प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में ही गईं हैं। बुधवार को देश में रिकॉर्ड 82 हजार 860 मरीज बढ़े। फिलहाल देश में 8 लाख 18 हजार 283 एक्टिव केस हैं। इनमें 62% केस तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में हैं। उधर, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि बुधवार को 11 लाख 72 हजार 179 टेस्ट किए गए। इसके साथ देश में अब तक 4 करोड़ 55 लाख 9 हजार 380 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। कोरोना मरीजों के लिए स्टेरॉयड फायदेमंद कुछ क्लिनिकल ट्रायल में यह बात सामने आई है कि स्टेरॉयड दवाएं गंभीर रूप से बीमार रोगियों को कोविड-19 से बचाने में मदद कर सकती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने कहा है कि कोरोना की वजह से गंभीर रूप से बीमार रोगियों के इलाज के लिए स्टेरॉयड का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन शुरुआती लक्षण वाले रोगियों के लिए इसका इस्तेमाल ठीक नहीं है।उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली सरकार की सलाह पर 9 सितंबर से राजधानी में बार खोलने की मंजूरी दे दी है।
अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई अहसान खान का बुधवार देर रात 11 बजे मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया। वे कोरोना पॉजिटिव थे। उन्हें पहले से हार्ट डिसीज, हाइपरटेंशन और अल्जाइमर बीमारी भी थी। अहसान करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे।

Related Articles

1 कमेंट

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!