हरामखोर कहे जाने पर कंगना का शिवसेना सांसद को जवाब

मुंबई(लाइवभारत24) खुद को हरामखोर कहे जाने पर कंगना ने रविवार को 1.45 मिनट का वीडियो जारी किया। कंगना ने शिवसेना सांसद संजय राउत पर करारा हमला किया। उन्होंने साफ कहा कि 9 सितंबर को मुंबई पहुंच रही हूं। शिवसेना के लोग मारने की धमकी दे रहे हैं। देश के लिए कई लोगों ने जान दी है, मैं भी वो कर्ज चुकाऊंगी। संजय राउत जी आपने मुझे हरामखोर लड़की कहा। आप सरकारी मुलाजिम है, आप मंत्री हैं, आप तो जानते ही होंगे कि हर दिन नहीं, हर घंटे कितनी लड़कियों के बलात्कार हो रहे हैं। कितनी लड़कियों का शोषण किया जा रहा है। उनकी बॉडी एसिड डालकर फेंक दी जा रही है। काम की जगह पर उनको गालियां दी जा रही हैं, उनका अपमान किया जा रहा है। उनके खुद के पति नाक, नाक, जबड़े तोड़ रहे हैं। आपको पता है कि इसका जिम्मेदार कौन है? इसके लिए वो मानसिकता जिम्मेदार है, जिसका भौंडा प्रदर्शन आपने पूरे समाज, पूरे देश के सामने किया है। इस देश की बेटियां आपको माफ नहीं करेंगी, संजय जी। जब आमिर खान जी ने कहा कि उनको इस देश में डर लगता है तो उन्हें किसी ने हरामखोर नहीं कहा। जब नसीरुद्दीन शाह जी ने कहा था, तब उन्हें भी किसी हरामखोर नहीं कहा। जिस मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए मैं नहीं थकती थी। पालघर में अगर साधुओं की लिंचिंग के सामने वे चुपचाप खड़े रहते हैं। सुशांत के पिता या मेरी एफआईआर नहीं लेते। इस पर मैं प्रशासन की निंदा करती हूं, जो कि मेरी अभिव्यक्ति की आजादी है। संजय जी, मैं आपकी निंदा करती हूं, आप महाराष्ट्र नहीं हैं। आप ये नहीं कह सकते कि मैंने महाराष्ट्र की निंदा की। संजय जी, मैं 9 सितंबर को आ रही हूं। आपके लोग कह रहे हैं कि मेरा जबड़ा तोड़ देंगे, मुझे मार डालेंगे। आप लोग मुझे मारिए, क्योंकि इस देश की जो मिट्टी और गरिमा के लिए न जाने कितने लोगों ने जान दी है। हम भी ये देंगे संजय जी, क्योंकि हमें भी वो कर्ज निभाना है। मिलते हैं 9 सितंबर को। जय हिंद, जय महाराष्ट्र। गुरुवार को कंगना रनोट ने अपने एक ट्वीट में लिखा था कि संजय राउत उन्हें मुंबई न आने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने यह सवाल भी उठाया था कि आखिर क्यों मुंबई उन्हें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की तरह लग रही है। इसे लेकर राउत लगातार कंगना पर हमलावर हैं। शनिवार को उन्होंने एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने राउत से कंगना के उस बयान पर रिएक्शन मांगा था, जिसमें उन्होंने 9 सितंबर को मुंबई आने की बात कही थी और चुनौती दी थी कि रोक सको तो रोक लो। जवाब में राउत ने कहा था, “आप क्या उस हरामखोर लड़की की वकालत कर रहे हो?”इस बात को लेकर कंगना ने आज जबाब दिया हैं।

One thought on “हरामखोर कहे जाने पर कंगना का शिवसेना सांसद को जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!