केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी हुए कोरोना पॉजिटिव, भारत में अब तक 50.79 लाख केस

नई दिल्ली (लाइवभारत24)। भारत में कोरोना का कहर बढता ही जा रहा है अब तक 82 हजार संक्रमितों की मौत हुई, 39.76 लाख मरीज ठीक हुए है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। गडकरी ने लिखा, ” कल मैं कमजोर महसूस कर रहा था। मैंने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद कोरोना की जांच कराई और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ईश्वर और आप सभी के आशीर्वाद से अभी ठीक हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि कृपया वह प्रोटोकॉल का ख्याल रखते हुए खुद को सुरक्षित करें। उधर, देश में अब तक आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के 19 हजार 839 जवान कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 16 हजार 758 जवान आर्मी, 1716 एयरफोर्स और 1365 जवान नेवी से हैं। संक्रमण के चलते अब तक 35 जवानों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 32 आर्मी के जवान थे और तीन एयरफोर्स के। बुधवार को यह जानकारी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने लोकसभा में दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से जान गंवाने वाले जवानों के लिए किसी विशेष मुआवजे का प्रावधान नहीं है। ड्यूटी के दौरान जान गंवाने पर मिलने वाली टर्मिनल सुविधाएं जवानों के परिजन को दी जाएंगी।देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 50 लाख 79 हजार 818 हो गया। उधर, एक्टिव मरीजों की संख्या 10 लाख के पार हो गई। यह कुल मरीजों का 19.90% है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।पांच सबसे ज्यादा संक्रमित राज्यों में कुल सक्रिय मरीजों के 60% केस हैं। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु शामिल हैं। उधर, रूस में कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक V बनाने वाली सरकारी कंपनी आरडीआईएफ ने भारतीय फार्मास्यूटिकल कंपनी डॉक्टर रेड्डी के साथ 10 करोड़ वैक्सीन डोज तैयार करने के लिए करार किया है।

One thought on “केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी हुए कोरोना पॉजिटिव, भारत में अब तक 50.79 लाख केस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!