कोरोना ड्यूटी के दौरान शहीद हुए एनएचएम कर्मचारियों के लिए हुआ श्राद्ध*

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम

लखनऊ/प्रयागराज (लाइवभारत24)। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम कर्मचारी संघ के आवाहन पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों द्वारा कोविड ड्यूटी के दौरान शहीद हुए आर०बी०एस०के०, प्रयोगशाला सहायक, फार्मासिस्ट, मैनेजमेंट व अन्य कार्यक्रमों के कर्मचारियों के आत्मा शान्ति के लिए पितृआमावश्या के अवसर पर श्राद्ध आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से एन० एच०एम० संघ के संस्थापक आजाद सिंह, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आनंद प्रताप सिंह व ऑप्टोमेट्रिस्ट सौरभ श्रीवास्तव द्वारा श्राद्ध कार्यक्रम में शिरकत की गई व संगम तट पर मौजूद श्रद्धालुओं में फल व मिष्ठान वितरण किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में कोविड ड्यूटी की ब्यस्तता के कारण शामिल ना हो पाने के कारण आयुष फार्मासिस्ट संघ के प्रदेश अध्यक्ष अम्मार जाफ़री, लैब टेक्नीशियन संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश उपाध्याय, उत्तर प्रदेश टीवी एच वी संघ के प्रदेश अध्यक्ष  प्रशांत सिंह चौहान, एलोपैथी फार्मासिस्ट संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण यादव, नर्सेज वेलफेयर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय वर्मा, उत्तर प्रदेश कोल्ड चेन के प्रदेशाध्यक्ष कमलेश कश्यप,  सहित अन्य प्रतिनिधियों द्वारा श्रंद्धाजलि अर्पित करने के साथ कर्मचारियों के हित मे एक साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया ।

One thought on “कोरोना ड्यूटी के दौरान शहीद हुए एनएचएम कर्मचारियों के लिए हुआ श्राद्ध*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!