रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना की वजह से निधन

नई दिल्ली (लाइवभारत24)। कोरोना की वजह से रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया। 65 साल के अंगड़ी को 11 सितंबर को कोरोना का संक्रमण हुआ था। उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। अंगड़ी कर्नाटक के बेलगाम से लोकसभा सदस्य थे। गुरुवार को उनका दिल्ली में अंतिम संस्कार होगा। पॉजिटिव पाए जाने के बाद अंगड़ी ने ट्वीट किया था- मैं कोरोना जांच के बाद संक्रमित पाया गया हूं। मेरी स्थिति ठीक है। डॉक्टरों की सलाह मान रहा हूं। मैं बीते दिनों मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी भी तरह का लक्षण नजर आने पर जांच करवाएं।
वे मंत्रिमंडल के पहले सदस्य हैं, जिनकी कोरोना से जान गई है। सुरेश अंगड़ी कर्नाटक के बेलगाम निर्वाचन क्षेत्र से चार बार लोकसभा सांसद रहे हैं। वे 2004, 2014 और 2019 में चुने गए थे। बेलगावी के कोप्पा गांव में जन्मे सुरेश अंगड़ी ने जिले के राजा लखमगौदा लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- सुरेश अंगड़ी असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने के लिए काफी मेहनत की थी। वे समर्पित सांसद और प्रभावशाली मंत्री थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!