उत्तर प्रदेश उधोग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यालय का हुआ शुभारंभ

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री राम दास अठावले कार्यालय का किया उदघाटन

लखनऊ(लाइवभारत24)। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री राम दास अठावले राष्ट्रीय अध्यक्ष रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया ने एल्ड़ेको बसेरा प्लाश GF-6 न्यू हैदराबाद में उत्तर प्रदेश उधोग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यालय का उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि उधोग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष करन कुमार, मंत्री करन कुमार की अगवाई में उत्तर प्रदेश उधोग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के द्वारा सरकार की नीतियों से अवगत कराते हुए माननीय मुख्यमंत्री योगी जी के द्वारा उधोग एवं व्यापार के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो से सभी प्रकोष्ठ से जुड़े हुए सभी लोगो को लाभान्वित किया जायेगा। उधोग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष करन कुमार, मंत्री मयंक सेहता, ने मा. राम दास अठावले जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उधोग एवं व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष रचना मोहन, प्रदेश सचिव दबीर सिद्दीकी, अंजलि अनिकेत सहित कई गणमान लोग उपस्थित रहेI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!