कोरोना मरीजो के देश में अब तक 73.65 लाख केस

नई दिल्ली (लाइवभारत24)। भारत में देश में कोरोना के केसो में कमी आ रही हैं और ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। बीते एक महीने में रोजाना के केस में करीब 30% की कमी आई है। 16 सितंबर को नए केस का पीक आया था। उस दिन 97 हजार 860 केस आए थे। अब यह आंकड़ा बीते पांच दिन से 70 हजार से नीचे है। गुरुवार को 60 हजार 419 लोग संक्रमित पाए गए। 68 हजार 202 लोग रिकवर हुए और 835 मरीजों की मौत हो गई। देश में अब तक 73 लाख 65 हजार 509 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें 8 लाख 3 हजार 524 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 64 लाख 48 हजार 658 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1 लाख 12 हजार 146 मरीजों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों से टेस्टिंग और सीरो सर्वे बढ़ाने को कहा है। उन्होंने गुरुवार को पीएमओ में बुलाई गई अहम बैठक में यह बात कही। पीएम ने वैक्सीन बना रही कंपनियों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि कम कीमत पर टेस्टिंग की सुविधाएं सभी को मुहैया होनी चाहिए।
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, नीति आयोग के चेयरमैन, प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार, वैक्सीन पर काम कर रहे वरिष्ठ वैज्ञानिक और कुछ अफसर मौजूद रहे।मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर ने देशभर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि कंटेनमेंट जोन में कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा। इवेंट हॉल में हो रहा है तो उसमें बैठने की क्षमता से 50% लोग ही शामिल हो सकेंगे। अधिकतम 200 लोगों को शामिल होने की छूट दी जाएगी। वही उत्तरप्रदेश में पिछले 24 घंटे के अंदर 1.5 लाख लोगों की जांच हुई। इनमें 2672 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक 4 लाख 47 हजार 383 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 36 हजार 295 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 4 हजार 545 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के चलते 6543 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!