वोडाफोन आइडिया और नासकॉम फाउंडेशन ने भारत में महिला सुरक्षा के लिए एक ऐप-आधारित समाधान “माय अंबर” लॉन्च किया है

माय अंबर ऐप अपने लांच के पहले ही साल में 100,000 से अधिक महिलाओं को लिंग आधारित हिंसा को समझने और उससे निपटने में मदद करेगा

लखनऊ (लाइवभारत24)। नासकॉम फाउंडेशन, सेफ्टी ट्रस्ट, और यूएन वुमन के साथ मिलकर वोडाफोन आईडिया लिमिटेड की सीएसआर विंग वोडाफोन आइडिया फाउंडेशन ने आज ‘माय अंबर’ (माई स्काई) ऐप के लांच की घोषणा की, जो विशेष रूप से भारत में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए डिज़ाइन और विकसित किया गया समाधान है।’कनेक्टिंग फॉर गुड प्रोग्राम ’के तहत विकसित किए गए माय अंबर ऐप का उद्देश्य महिलाओं को अपने खिलाफ होने वाली हिंसा को समझने और उसका विरोध करने में मदद करना है।माय अंबर ऐप अंग्रेजी और हिंदी दोनों में उपलब्ध है। यह न केवल महिलाओं को देश भर में महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों और सेवा प्रदाताओं की जानकारी देता है, बल्कि उन्हें स्टेप-बाय-स्टेप रिस्क असेसमेंट टूल के जरिए उनकी वर्तमान स्थिति से निपटने के विभिन्न तरीकों बताकर उनका मार्गदर्शन भी करता है। इसकी व्यापक सेवा निर्देशिका भी उन्हें सिर्फ एक क्लिक पर कानूनी और परामर्श सेवाओं तक पहुंचने में मदद करती है। माय अंबर ऐप लिंग आधारित हिंसा के मुद्दे को समझने और इस बारे में मदद करने वाली सपोर्ट सर्विसेज का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को जागरूक और शिक्षित कर उनकी मदद करता है। यह लिंग आधारित हिंसा से पीड़ित और इसके खतरे में जी रही महिलाओं के लिए एक सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था करने में भी मदद करता है ताकि वे बिना किसी डर के अपनी शिकायत दर्ज करा पाएं और पक्षपात के बिना उन्हें मदद मिल पाएं।

One thought on “वोडाफोन आइडिया और नासकॉम फाउंडेशन ने भारत में महिला सुरक्षा के लिए एक ऐप-आधारित समाधान “माय अंबर” लॉन्च किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!