बिजली मीटरों के लिए प्रयोगशाला बन गया यूपी: प्रियंका 

लखनऊ (लाइवभारत24)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बढ़ते बिजली बिलों और मीटरों की अनियमितताओं पर बयान जारी किया है। जारी बयान में महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में बिजली के बढ़तेबिलों और बिजली मीटरों का आतंक व्याप्त है। पिछले कुछ वर्षों में बिजली दरों में व्यापकबढ़ोतरी हुई है।
प्रियंका गांधी ने बयान में कहा कि पिछलेआठ साल में ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं की दरों में 500 फीसदी, शहरी घरेलू बिजली की दरोंमें 84 फीसदी और किसानों को मिलने वाली बिजली की दरों में 126 फीसदी की वृद्धि हुईहै। पूरे प्रदेश में बिजली के बढ़ते रेट से हाहाकार मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश तो बिजली मीटरों के लिए प्रयोगशाला बन गया है। बिजलीके मीटर कई गुना तेज चलते पाए गए हैं। जिन घरों में ताले लगे हुए हैं, बिजली की कोईखपत नहीं हुई है, उन घरों में सात-आठ हजार रुपये तक का बिल आ रहा है। प्रदेश के कईजिलों में तो यह भी देखा गया कि बिना बिजली के मीटर लगे ही बिल आ गए। महासचिव ने जारी बयान में कहा कि जनता महंगाई की मार से त्रस्त है।छोटे कारोबारियों का व्यापार चैपट हो गया है। किसानों की फसलों की खरीद नहीं हो रहीहै, बाढ़, ओला एवं प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में उनकी कोई मदद नहीं होती, फसल बीमायोजना बड़ी कम्पनियों की कमाई का साधन बनकर रह गई ऐसी स्थिति में बिजली के लगातारबढ़ रहे दाम, मीटरों की अनियमितताओं की मार उपभोक्ता अब नहीं सह सकते हैं।

One thought on “बिजली मीटरों के लिए प्रयोगशाला बन गया यूपी: प्रियंका 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!