रिलायंस डिजिटल ने शुरू किया ‘फेस्टिवल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स

लखनऊ (लाइवभारत24)। इस साल रिलायंस डिजिटल ने ‘फेस्टिवल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स’ के जरिए ग्राहकों को पहले से बड़े और बेहतर ऑफ़र के साथ त्यौहारों की शानदार सौगात दी है। ग्राहक विभिन्न प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं की खरीद पर सबसे बेहतर डील का आनंद ले सकते हैं, साथ ही HDFC बैंक के डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड पर 10% कैशबैक* के अलावा रिलायंस डिजिटल, माय जियो स्टोर और www.reliancedigital.in पर ऑनलाइन शॉपिंग पर EasyEMI (ईज़ी-ईएमआई) की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इतना ही नहीं, ग्राहक सिटीबैंक, ICICI बैंक तथा कोटक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड पर 4500/- रुपये तक का डिस्काउंट* भी प्राप्त कर सकते हैं। अमेरिकन एक्सप्रेस के ग्राहकों को अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड्स के माध्यम से शॉपिंग पर 2000/- रुपये के फ्लैट डिस्काउंट* का फायदा दिया जा रहा है। रिलायंस डिजिटल की ओर से फेस्टिव गिफ्ट के तौर पर, ग्राहकों को 1000/- रुपये तक का वाउचर* भी दिया जा रहा है। इस सेल की शुरुआत हो चुकी है जो 16 नवंबर, 2020 तक जारी रहेगी।

हर कैटेगरी की इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं पर ग्राहकों के लिए बेहद रोमांचक ऑफ़र उपलब्ध होंगे – जिसमें मोबाइल फोन पर ऑफ़र भी शामिल है। ऑफ़र के तहत सैमसंग गैलेक्सी S20 मोबाइल फोन, अब HDFC बैंक कार्ड पर कैशबैक* के साथ केवल 40,999/- रुपये* की कीमत पर उपलब्ध है, साथ ही हाल ही में लॉन्च किए गए आईफोन 12 और आईफोन 12 प्रो भी बेहतरीन ऑफ़र्स के साथ उपलब्ध है। इतना ही नहीं, ग्राहक आईफोन 11 को महज 2,796/- रुपये* प्रतिमाह की कीमत पर अपने घर ले जा सकते हैं, जिसमें 40%* तक के बायबैक की गारंटी भी दी जा रही है। पहनने वाले एक्सेसरीज़ की बात की जाए, तो सैमसंग गैलेक्सी वॉच LTE (42mm) दिए जा रहे डिस्काउंट के साथ सिर्फ 13,950/-रुपये* की कीमत पर उपलब्ध है, जिसमें HDFC कैशबैक भी शामिल है।

इस फेस्टिव सीजन में अपनी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने की इच्छा रखने वाले ग्राहक, ऐसस के थिन एंड लाइट लैपटॉप पर आकर्षक डील्स प्राप्त कर सकते हैं जो 2 साल की वारंटी* और 6,800/- रुपये* के अतिरिक्त फायदों के साथ सिर्फ 18,999/- रुपये* की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। डेल इंटेल कोर i3 लैपटॉप की शुरुआती कीमत 37,499/- रुपये* है, और HP AMD Ryzen 5 लैपटॉप की शुरुआती कीमत महज 41,290/- रुपये है। इसके अलावा, इंटेल 11th Gen लैपटॉप की शुरुआती कीमत सिर्फ 47,999/- रुपये* है जिसमें एमएस ऑफिस (MS Office) पहले से ही इंस्टॉल होता है। गेम्स खेलना पसंद करने वाले ग्राहकों को यह जानकर बेहद खुशी होगी कि सभी गेमिंग लैपटॉप 10% की छूट पर उपलब्ध हैं। जो लोग अपने बच्चों के लिए घर से पढ़ाई को बढ़ावा देना चाहते हैं, उनके लिए हमारे पास LTE की सुविधा से सुसज्जित सैमसंग टैब उपलब्ध है जिस की शुरुआती कीमत सिर्फ 11,999/-रुपये* है।

ग्राहक 32” के स्मार्ट टीवी की व्यापक रेंज (हाई सेंस, तोशिबा, वनप्लस और टीसीएल) पर बेहद रोमांचक ऑफ़र्स का लाभ उठा सकते हैं। 3 साल की वारंटी* वाले 32 इंच के स्मार्ट टेलीविज़न की शुरुआती कीमत 12,490/- रुपये* है। इसके अलावा, 3 साल की वारंटी* के साथ सैमसंग 50” QLED TV 64,990/-रुपये* में उपलब्ध है। LG OLED टीवी खरीदने वाले ग्राहकों को 3 साल की वारंटी* के अलावा 64,990/- रुपये* तक का मुफ्त उपहार तथा 3 महीने के लिए नेटफ्लिक्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

होम अप्लायंसेज खरीदने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों के लिए, साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर महज 49,990/- रुपये* की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है, जबकि टॉप लोड वाशिंग मशीन की शुरुआती कीमत 11,990/-रुपये* है और वॉशर-ड्रायर की शुरुआती कीमत सिर्फ 42,990/- रुपये* है। स्पेस मैक्स फैमिली हब खरीदने वाले ग्राहकों को 43,000/- रुपये* के मूल्य का नोट-10 लाइट मुफ्त में दिया जाएगा।

इस साल का ‘फ़ेस्टिवल ऑफ इलेक्ट्रानिक्स’ ग्राहकों के लिए और भी फ़ायदेमंद है, जहां बेहद सरल तरीके से फाइनेंसिंग तथा EMI के विकल्प उपलब्ध हैं। अब ग्राहक खरीदारी के लिए रिलायंस डिजिटल और माय जियो स्टोर्स पर जा सकते हैं या इंस्टा डिलीवरी (3 घंटे से कम समय में डिलीवरी) की सुविधा के साथ www.reliancedigital.in पर ऑनलाइन शॉपिंग का आनंद ले सकते हैं, साथ ही अपने नज़दीकी स्टोर से स्टोर पिक-अप का विकल्प भी चुन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!