रेपसोल होण्डा टीम ने डबल पॉइन्ट्स के साथ किया 2020 का समापन

लखनऊ (लाइवभारत24)। शानदार परफोर्मेन्स देते हुए स्टीफन ब्रैडल और एलेक्स मार्कीज़ ने पुर्तगाल में फाईनल सप्ताहान्त के दौरान टॉप टैन में डबल जगह बनाई। अप्रत्याशित 2020 मोटो जीपी का समापन पुर्तगाल में हुआ, जिसमें सभी वर्गों में ज़बरदस्त रेस हुई। परिस्थितियां भी अनुकूल थीं। पोर्टिमाओ सर्किट पर अच्छी धूप थी। सुबह के वार्मअप में फाइनल तैयारी करते हुए एलेक्स मार्कीज़ 20 मिनट के सत्र के दौरान बेहद मजबूत बने रहे। मोटो जीपी रूकी का समापन सातवें स्थान पर शानदार तेज़ी के साथ हुआ उनकी शानदार तेज़ी 14रू00 के साथ स्पष्ट थी। मैदान पर बेहतर करते हुए एलेक्स सिर्फ छह लैप्स में टॉप टैन में आ गए। इससे पहले कि एलेक्स चौथे स्थान के लिए ग्रुप फाइट करते, वे रेस के अंत तक लगातार बेहतर परफोर्मेन्स देते रहे। 25 लैप की रेस में आराम का एक भी पल नहीं दिखाई दिया। नौवें स्थान पर लाईन क्रॉस करते हुए एलेक्स 2020 में पांचवीं बार टॉप टैन में शामिल हुए और कुल 74 पॉइन्ट्स के साथ चौदहवें स्थान पर रहे। यह दो पोडियम के साथ 2019 मोटो 2 वर्ल्ड चैमिपयन के लिए भी मजबूत रूकी सीज़न रहा, जबकि प्रतियोगियों को हर राउण्ड में कुछ सीखने और अपने आप में सुधार करने का मौका मिला। साल के आखिरी दिन के रेस की शुरूआत से ही स्टीफन ब्रैडल ने अपना पूरा फोकस बनाए रखा, इस जर्मन रेसर ने शनिवार को शानदार परफोर्मेन्स दिया। नौवें टर्न पर तेज़ फॉल के बावजूद ब्रैडल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और वे वार्म-अप के अंतिम मिनट में दोबारा टैªक पर लौट आए। इस क्रैश का ब्रैडल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और वे तुरंत टॉप फाईव में आ गए। रेस के अंत तक ज़बरदस्त प्रतियोगिता जारी रही, ब्रैडल ने सातवें पॉज़िशन के साथ साल की सर्वश्रेष्ठ फिनिश की। सातवें स्थान से नौ पॉइन्ट्स हासिल कर स्टीफन ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप में कुल 27 पॉइन्ट्स हासिल कर लिए।काल क्रचलो ने एलसीआर होण्डा पर 13वें पॉज़िशन के साथ फुल-टाईम करियर फिनिश किया। एलसीआर टीम के क्रचलो ने तीन जीत और नौ पोडियम हासिल किए और एचआरसी को बेहतरीन टेकनिकल फीडबैक दिया। एचआरसी काल को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है। रेपसोल होण्डा टीम इस शानदार परफोर्मेन्स के बाद ब्रेक लेकर 2021 वर्ल्ड चैम्पियनशिप की तैयारियां शुरू करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!