रोहित की चोट के बारे में कुछ साफ नहीं:कोहली

सिडनी (लाइवभारत24)। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने बताया कि रोहित शर्मा की चोट के बारे में अपनी नाराजगी नहीं छिपाई। कोहली ने कहा कि रोहित की चोट के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। इसकी वजह से उनकी उपलब्धता को लेकर मैनेजमेंट को इंतजार का खेल खेलना पड़ रहा है। यह अच्छा नहीं है।

कोहली यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, ‘ऋद्धिमान साहा ऑस्ट्रेलिया में रिहैब कर रहे हैं। हम उनकी प्रोग्रेस के बारे में जानते हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि वो टेस्ट सीरीज से पहले ठीक हो जाएं। ऐसा रोहित और ईशांत के केस में भी हो सकता था, लेकिन अभी उनके आने पर अनिश्चितता है।’

उन्होंने कहा- सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग से पहले हमें एक मेल मिला था। इस मेल में बताया गया था कि रोहित चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उपलब्ध नहीं हैं। मेल में उनके चोट की गंभीरता और उससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया था। ये बात रोहित को भी पता थी। कोहली ने कहा, ‘उन्होंने IPL खेला और हमें लगा कि वे हमारे साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे। मुझे ये बिलकुल नहीं पता कि रोहित हमारे साथ क्यों नहीं आए। इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस मामले पर टीम मैनेजमेंट को भी जानकारी का अभाव है। हम फिलहाल इस मामले पर कोई पुख्ता जानकारी का वेट कर रहे हैं।’
इससे पहले टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने भी कहा था कि अगर अगले 4-5 दिन में रोहित और ईशांत शर्मा ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट में नहीं बैठते हैं, तो उनका टेस्ट में खेलना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा था कि हम किसी खिलाड़ी का लंबे समय तक रेस्ट कराना अफोर्ड नहीं कर सकते।
फिलहाल रोहित और ईशांत नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA), बेंगलुरु में रिहैब से गुजर रहे हैं। उन्हें IPL 2020 के दौरान चोट लग गई थी। इसी वजह से रोहित को टीम इंडिया के वन-डे और टी-20 टीम में शामिल नहीं किया गया। वहीं, रोहित को टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। अभी भी वे फिटनेस से 3 हफ्ते दूर हैं। इसके बाद अगर वे ऑस्ट्रेलिया रवाना होते हैं, तो उन्हें 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन रहना होगा। जिससे उनके पहले 2 टेस्ट खेलने पर संशय बना हुआ है।

One thought on “रोहित की चोट के बारे में कुछ साफ नहीं:कोहली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!