16.6 C
New York
Monday, 9th \ June 2025, 07:53:45 PM

Buy now

spot_img

कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा देश में 15 करोड़ के पार

नई दिल्ली (लाइवभारत24)।  कोरोना टेस्टिंग का देश में आंकड़ा 15 करोड़ के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 6.47% हो गया है। इसमें हर दिन गिरावट आ रही है। बीते 24 घंटे में 27 हजार 699 नए केस आए, 32 हजार 986 मरीज ठीक हुए और 356 मरीजों की मौत हो गई। मौत का यह आंकड़ा 22 जून के बाद, यानी 170 दिन में सबसे कम है। नए मरीजों से ज्यादा ठीक होने की वजह से एक्टिव केस में लगातार कमी आ रही है। अब 3.71 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में अब तक 97.63 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 92.47 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 1.41 लाख संक्रमितों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं। मशहूर कवि मंगलेश डबराल का बुधवार को दिल्ली एम्स में निधन को गया। वे कोरोना संक्रमित थे। 72 साल के डबराल साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित थे। उन्होंने बुझ गई पहाड़ पर लालटेन, घर का रास्ता, हम जो देखते हैं, मुझे दिखा एक मनुष्य, जैसी कई कविताएं लिखी हैं।
ऑल इंडिया ड्रग एक्शन नेटवर्क ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, नीति आयोग और ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) को पत्र लिखकर कोविड-19 वैक्सीन के इमरजेंसी यूज के अप्रूवल प्रोसेस में पारदर्शिता लाने को कहा है।
दिल्ली के 33 हॉस्पिटल में 80% ICU बेड्स कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व रखने के आदेश के खिलाफ अस्पताल संचालकों ने हाईकोर्ट का रूख किया है। बुधवार को इस मामले में सुनवाई हुई। कोर्ट ने दिल्ली सरकार से अपने फैसले पर फिर से विचार करने को कहा है।
अमेरिकी कंपनी फाइजर ने कहा है कि वह भारत जैसे देशों के लिए वैक्सीन के अलग फार्मूले पर काम कर रही है, जिसके लिए डीप रेफ्रिजरेशन की जरूरत नहीं होगी। उसे सामान्य रेफ्रिजरेटर में भी रखा जा सकेगा। फाइजर ने भारत में अपनी वैक्सीन के लिए इमरजेंसी अप्रूवल मांगा है। विशेषज्ञों को इस बात की चिंता थी कि इस वैक्सीन को -70 डिग्री सेल्सियस पर रखने के लिए भारत में पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।  दिसंबर के इन 8 दिनों में अब तक 3700 से ज्यादा लोग संक्रमण से जान गंवा चुके हैं। हालांकि, पिछले 3 महीने के अंदर मौत के ग्राफ में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सितंबर में 32 हजार 246 लोगों की मौत हुई थी। अक्टूबर में यह आंकड़ा घटकर 22 हजार 344 हो गया। नवंबर में 15 हजार 17 लोगों ने जान गंवाई है।  दुनिया में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश के लिए अच्छी खबर है। दो दिन के अंदर भारत एक्टिव मरीजों के मामले में दो पायदान नीचे आ गया है। अब दुनिया के टॉप-10 संक्रमित देशों में भारत 9वें नंबर पर है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। मंगलवार को 8वें नंबर पर था और इससे पहले सोमवार को 7वें नंबर पर। एक्टिव केस मतलब ऐसे मरीज जिनका इलाज चल रहा है, बाकी या तो ठीक हो चुके हैं या फिर उनकी मौत हो चुकी है। भारत में अब तक 94.64% संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब केवल 3.87% मरीज ही ऐसे बचे हैं जिनका इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 1.45% मरीजों की मौत हो चुकी है।

इन देशों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

1. देश एक्टिव केस
1. अमेरिका 62.12 लाख
2. फ्रांस 20.81 लाख
3. इटली 7.37 लाख
4. ब्राजील 6.43 लाख
5. बेल्जियम 5.36 लाख
6. रूस 4.88 लाख
7. तुर्की 4.36 लाख
8. यूक्रेन 3.80 लाख
9. भारत 3.78 लाख
10. जर्मनी 3.34 लाख
भारत में हर दिन औसतन पांच हजार एक्टिव केस घट रहे हैं। मतलब अब हर रोज नए मरीजों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या बढ़ रही है। अगर ऐसा ही आने वाले छह दिनों तक रहा तो भारत टॉप-10 देशों की सूची से भी बाहर हो जाएगा। यह देश के लिए काफी अच्छा संकेत होगा। राजधानी दिल्ली में बुधवार को 2463 नए मरीज मिले। 4177 लोग ठीक हुए और 50 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 99 हजार 575 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 20 हजार 546 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 5 लाख 69 हजार 216 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 9813 हो गई है। मध्यप्रदेश में बुधवार के आंकड़े उपलब्ध नहीं हो पाए। इससे पहले मंगलवार को यहां 1345 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1497 लोग ठीक हुए और 11 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 17 हजार 302 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13 हजार 280 मरीजों का इलाज चल रहा है। 2 लाख 664 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 3358 हो गई है। गुजरात राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर 1318 नए मरीज मिले। 1550 लोग ठीक हुए और 13 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 22 हजार 811 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13 हजार 927 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 4 हजार 761 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 4123 हो गई है। राजस्थान राज्य में बुधवार को 1511 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2577 लोग ठीक हुए और 17 की मौत हो गई। संक्रमण की चपेट में अब तक 2 लाख 85 हजार 627 लोग आ चुके हैं। इनमें 19 हजार 792 मरीजों का इलाज चल रहा है। 2 लाख 63 हजार 350 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 2485 हो गई है। महाराष्ट्रराज्य में बुधवार को 4981 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 5111 लोग ठीक हुए और 75 की मौत हो गई। अब तक 18 लाख 64 हजार 348 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 73 हजार 166 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 17 लाख 42 हजार 191 लोग ठीक हो चुके हैं।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!