कड़ाके की सर्दी में चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन ने गरीब, बुर्जगो व महिलाओं को बांटे कंबल

लखनऊ/हरदोई (लाइवभारत24)। चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन ने आज हरदोई जिले के श्याम दास पुर गांव में साठ बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों को ठंड से बचने हेतु कम्बल का सहयोग प्रदान किया गया। शहर से दूर गांव में ठंड भी ज्यादा पड़ती है और वहां के लोगों को बहुत आवश्यकता भी है। कोरोना महामारी में मंदी झेल रहे बुजुर्ग और महिलाओं को संस्था की तरफ से कंबल वितरण किया गया।

गरीब, बुर्जगो व महिलाओं को कंबल बांटती चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन संस्था की अध्यक्षा ओम सिंह

लखनऊ शहर से चलकर लगभग 70 किलोमीटर दूर इस गांव में संस्था की अध्यक्षा ओम सिंह, दिवाकर अवस्थी, सोनिया सिंह तथा राजकुमार यादव सहित ग्राम प्रधान तथा अन्य ग्रामसेवक गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!