मंदिर में सोनू सूद की तस्वीर रखकर यूवक ने की उनकी पूजा

  • अपनी आरती-पूजा होते देख सोनू सूद ने कहा, अरे भाई ऐसा न करे

    मुंबई। बालीवुड के मशहूर व दरियादिल फिल्म अभिनेता सोनू सूद प्रवासी मजदूरों व कामगारों के लिए लगातार मदद की कोशिश कर रहे हैं कि वह मजदूर व कामगार बिना किसी संकट के अपने घर परिवार के बीच पहुंच सके। इसके लिए सोनू सोशल मीडिया का बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैं और जो भी उनसे मदद की अर्जी लगा रहा है, उसे खुद वह जवाब दे रहे हैं और उस तक यथा संभव मदद को पहुंचा रहे हैं। जिस तरह से वह प्रवासी मजदूरों की मदद रहे हैं, उसके लिए उन्हें लोगों की दुआएं व आर्शीवाद भी मिल रहे है। अब कुछ लोग उनकी तुलना भगवान से कर उनकी आराधना और आरती करने लगे है। अपनी आरती और पूजा देखकर सोनू ने प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स सोनू सूद की आरती करता हुआ दिखाई दे रहा है। मनीष नाम के इस व्यक्ति ने एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो शेयर करते हुए यूजर्स ने लिखा है कि जो मां से मिला दे वो भगवान होता है। सोनू सूद जैसा हर इंसान भगवान नहीं होता है। सोनू मैं तो आपको भगवान ही मानता हूं, आपने मेरे सपनों को बचाया और मां से मिलाया। इस वीडियो को देखने के बाद सोनू सूद भी हैरान रह गए। उन्होंने जवाब में लिखा कि अरे भाई ऐसा मत कर, मां से कहना मेरे लिए भी रोज दुआ मांग ले। सब सही हो जाएगा। मालूम हो कि अबतक सोनू सूद सैकड़ो बसों से प्रवासी कामगारों को उनके घर पहुंचा चुके हैं। यही नहीं सोनू सूद ने इन लोगों की मदद के लिए एक टोलफ्री नंबर भी जारी किया है, जिसकी मदद से वह अधिक से अधिक लोगों की मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं व उनके इस नेक काम के जज्बे से भारत ही नही विदेशों मे भी उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

One thought on “मंदिर में सोनू सूद की तस्वीर रखकर यूवक ने की उनकी पूजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!