विक्की के साथ रिश्ता उजागर करने पर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन से नाराज कटरीना

मुंबई (लाइवभारत24)। हर्षवर्धन ने हाल ही में एक बातचीत में कटरीना कैफ और विक्की कौशल के अफेयर की पुष्टि की थी। हालांकि, कटरीना को उनकी यह बात पसंद नहीं आई। रिपोर्ट्स की मानें तो वे हर्षवर्धन से नाराज हैं। रिपोर्ट्स में एक्ट्रेस से जुड़े करीबी सूत्रों के हवाले से लिखा है कि हर्षवर्धन को उनकी प्राइवेट लाइफ के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं था। वे उन्हें बमुश्किल ही जानती हैं और अगर वे उन्हें जानती भी होतीं, तब भी उन्हें उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने से पहले उनकी इजाजत लेनी चाहिए थी। कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर के साथ रिश्ते में बुरी तरह आहत होने के बाद कटरीना विक्की के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सतर्कता बरत रही हैं। हर्षवर्धन ने पिछले दिनों एक चैट शो पर कहा था, “यह सही है कि कटरीना-विक्की साथ हैं।” फिर उन्होंने यह भी कहा था कि क्या ऐसा कहने पर वे मुसीबत में पड़ जाएंगे।

One thought on “विक्की के साथ रिश्ता उजागर करने पर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन से नाराज कटरीना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!