एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स की मूल कंपनी लाफार्ज होल्सिम की होल्सिम ग्रुप के रूप में एक नई पहचान

लखनऊ (लाइवभारत24)। अभिनव और टिकाऊ निर्माण समाधानों में दुनियाभर में अग्रणी और भारत की दो सबसे बड़ी निर्माण सामग्री कंपनियों-एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स की मूल कंपनी लाफार्ज होल्सिम को आधिकारिक तौर पर होल्सिम समूह के रूप में एक नई पहचान दी गई है। होल्सिम ने अपने सभी बाजार ब्रांडों को एकजुट करते हुए अपनी नई समूह पहचान को लाॅन्च किया है, जिसके पीछे लोगों को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का खास मकसद भी है। हरित भवन समाधानों में सबसे आगे होल्सिम इस दुनिया को नेट जीरो और इनक्लूसिव फ्यूचर की ओर ले जाने की दिशा में एक आवश्यक भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। होल्सिम के चीफ एक्जीक्यूटिव आॅफिसर जेन जेनिश ने कहा, ‘‘आज का दिन हमारी कंपनी के लिए अभिनव और टिकाऊ समाधानों में वैश्विक तौर पर अग्रणी बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जनसंख्या वृद्धि, शहरीकरण और जलवायु चुनौती के साथ हमारी दुनिया में अनेक बदलाव आ रहे हैं। हम लो कार्बन और सर्कुलर निर्माण में तेजी लाने के लिए अपनी भूमिका निभाने के प्रति मजबूती से डटे हुए हैं ताकि हम एक विशुद्ध नेट जीरो फ्यूचर का निर्माण कर सकें और सभी के जीवन स्तर को और बढ़ा सकें। हमारी नई समूह पहचान दुनिया को एक संकेत भेजती है कि हम लोगों और इस धरती के लिए प्रगति के निर्माण को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।’’ रीब्रांडेड इकाई होल्सिम ग्रुप 5 महाद्वीपों में 70 बाजारों में अपनी मौजूदगी के साथ ग्रीन बिल्डिंग सॉल्यूशंस प्रदाता में एक वैश्विक अग्रणी कंपनी के रूप में उभरा है। भारत में दो ऑपरेटिंग कंपनियों- एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स के माध्यम से कंपनी की दमदार मौजूदगी है। होल्सिम अपने क्षेत्र में दुनिया के कुछ सबसे भरोसेमंद ब्रांडों का एक समूह है, जिनमें एसीसी, एग्रीगेट इंडस्ट्रीज, अंबुजा सीमेंट्स, फायरस्टोन बिल्डिंग प्रोडक्ट्स, जियोसाइकिल, होल्सिम और लाफार्ज शामिल हैं। सभी बाजार ब्रांड्स ने अपनी संबंधित बाजार पहचान और नाम को बरकरार रखा है।इंडिया होल्सिम ग्रुप के सीईओ और अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ श्री नीरज अखौरी ने कहा, ‘‘हमारे वैश्विक परिवर्तन में यह नया अध्याय अभिनव और टिकाऊ निर्माण समाधानों में वैश्विक तौर पर अग्रणी बनने के लिए भारत में बहुत प्रासंगिक है। अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी दोनों ने भारत में टिकाऊ निर्माण सामग्री और समाधान पेश करने के लिए अपनी परिवर्तन यात्रा शुरू कर दी है। हम अपने नए प्रयासों से हासिल होने वाले परिणामों को ग्राहकों, भागीदारों, कर्मचारियों और बड़े पैमाने पर समुदाय के साथ साझा करने के लिए तत्पर हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!