अबुधाबी इन्वेस्टमेंट अथारिटी, रिलायंस रिटेल में करेगी 5,512.5 करोड़ रुपये का निवेश

नयी दिल्ली(लाइवभारत24)। आठ अक्ट्रबर (भाषा) अबुधाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (अदिया), रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस रिटेल में 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिये 5,512.50 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। भारतीय कंपनी ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है। हाल के दिनों में कंपनी में और भी वैश्विक निवेशकों ने शेयर-पूंजी लगाई है। इस निवेश के जरिये रिलायंस रिटले वेंचर्स लिमिटेड का धन- पूर्व इक्विटी मूल्य 4.285 लाख करोड़ रुपये आंका गया है। बयान में कहा गया है, ‘‘इस निवेश के साथ ही रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने दुनिया के अग्रणी निवेशकों से 37,710 करोड़ रुपये जुटा लिये हैं। इन निवेशकों में सिल्वर लेक, केकेआर, जनरल अटलांटिक, मुबाडाला, जीआईसी, टीपीजी और अदिया शामिल हैं। यह निवेश चार सप्ताह से भी कम समय में जुटाया गया है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!