पायल के यौन शोषण के आरोपों पर अनुराग ने तोड़ी चुप्पी

Payal Ghosh

मुंबई (लाइवभारत24)। बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने हाल ही में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद अनुराग ने अपनी प्रतिक्रिया में उन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है, साथ ही कहा है कि ये तो बस शुरुआत है, अभी तो कई और भी हमले होने हैं। अनुराग ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा की जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।’आगे उन्होंने लिखा, ‘बाकी मुझपे आरोप लगाते-लगाते, मेरे कलाकारों और बच्चन परिवार को संग में घसीटना तो मतलब नहले पे चौका भी नहीं मार पाए। मैडम दो शादियां की हैं, अगर वो जुर्म है तो मंजूर है और बहुत प्रेम किया है, वो भी कबूलता हूं।’
अनुराग ने बताया, ‘चाहे मेरी पहली पत्नी हो या दूसरी पत्नी हो या कोई भी प्रेमिका या वो बहुत सारी अभिनेत्रियां जिनके साथ मैंने काम किया है, या वो पूरी लड़कियों और औरतों की टीम जो हमेशा मेरे साथ काम करती आई हैं, या वो सारी औरतें जिनसे मैं मिला बस अकेले में या जनता के बीच मैं इस तरह का व्यवहार ना तो कभी करता हूं ना तो कभी किसी कीमत पर बर्दाश्त करता हूं। आगे उन्होंने लिखा ‘बाकी जो भी होता है देखते हैं। आपके वीडियो में ही दिख जाता है कितना सच है कितना नहीं, बाकी आपको बस दुआ और प्यार। आपकी अंग्रेजी का जवाब हिंदी में देने के लिए माफी।’ इस मुद्दे को लेकर किए आखिरी ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘अभी तो बहुत आक्रमण होने वाले हैं। यह बस शुरुआत है। बहुत फोन आ चुके हैं, कि नहीं मत बोल और चुप हो जा। यह भी पता है कि पता नहीं कहां-कहां से तीर छोड़ें जाने वाले हैं। इंतेजार है।’
इससे पहले शनिवार शाम को पायल ने अपना इंटरव्यू ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा था, ‘अनुराग कश्यप ने खुद को बहुत बुरी तरह मुझ पर फोर्स किया था, बिल्कुल बुरी तरह से। पीएमओ इंडिया, नरेंद्र मोदी जी प्लीज एक्शन लीजिए और देश को इस क्रिएटिव इंसान के पीछे छिपे हुए राक्षस को दिखाइए। मैं जानती हूं कि इससे मुझे नुकसान हो सकता है और मेरे सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। प्लीज मदद करें’।
एबीएम को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि साल 2014 या 2015 में जब वो काम के सिलसिले में अनुराग से मिलने गईं, तो फिल्ममेकर ने उनके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की। जब पायल ने उन्हें रोकना चाहा तो अनुराग ने कहा कि उनके साथ काम कर चुकीं सभी एक्ट्रेस महज एक फोन कॉल की दूरी पर हैं। इसके बावजूद जब एक्ट्रेस ने मना किया तो वो अनुराग ने उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!