अथिया शेट्टी और केएल राहुल 2023 में करेंगे शादी

मुंबई। इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी इस साल शादी के बंधन में नहीं बंधने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अथिया और केएल राहुल की फैमिली ने अपने प्लान्स में कुछ बदलाव किए हैं। यह शादी नवंबर या दिसंबर में न होने के बजाए, अगले साल यानी 2023 की शुरुआत की जनवरी या फरवरी में हो सकती है। संभावना है कि ये शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा जा रहा है कि शादी के बाद अथिया और केएल राहुल नए घर में शिफ्ट होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल मुंबई के पाली हिल में संधू पैलेस की आलीशान बिल्डिंग में अपना नया घर लेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल और अथिया साउथ इंडियन वेडिंग करेंगे, क्योंकि सुनील शेट्टी का जन्म मुल्की, मैंगलोर में एक मंगलोरियन फैमिली में हुआ और वो एक साउथ इंडियन हैं। वहीं राहुल भी एक मंगलोरियन फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं। इसलिए अथिया-केएल राहुल साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से ही शादी करेंगे।
केएल राहुल और अथिया एक दूसरे को 3 साल से डेट कर रहे हैं। काफी समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था। लेकिन बाद में कपल ने अथिया के भाई अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ की स्क्रीनिंग के दौरान अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। अथिया अक्सर केएल राहुल के साथ उनके इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में उनके साथ स्पॉट की जाती हैं।
अथिया ने 2015 में सूरज पंचोली के साथ फिल्म ‘हीरो’ में काम कर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। साथ ही उन्होंने दो और फिल्मों में भी काम किया है, जो हैं फिल्म ‘मुबारकां’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’, जिसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में उन्होंने एक वेब शो साइन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!