-0.7 C
New York
Saturday, 14th \ February 2026, 12:53:03 PM

Buy now

spot_img

भोजपुरी अभिनेत्री काजल निषाद और महामंडलेश्वर सत्यानंद गिरी व राजपाल सैनी सपा में शामिल

लखनऊ (लाइवभारत24)। पूर्व सांसद राजपाल सैनी व भोजपुरी एक्टर काजल निषाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ सपा में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा सत्यानंद गिरी भी सपा की सदस्यता ले रहे हैं। अखिलेश यादव कुछ ही देर में प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा करेंगे। पार्टी कार्यालय में अखिलेश यादव की मौजूदगी में अन्य पार्टियों से आए नेता सपा की सदस्यता ले रहे हैं।पूर्व सांसद राजपाल सैनी का कहना है कि मैं अखिलेश जी से प्रभावित होकर सपा में शामिल हुआ हूं। मेरे शहर में जो दंगा हुआ उसे कराने वाले भाजपा के लोग थे। पश्चिम उत्तर प्रदेश में 47 अतिपिछड़ी जाती के लोग हैं। इन्हें भाजपा ने बहकाया। उन्होंने सवाल उठाया कि मंत्रिमंडल में जो लोग है उनकी स्थिति क्या है? राम क्या सिर्फ भाजपा के हैं?अबू आजमी ने कहा कि देश की हालत बहुत खराब है। सत्ता में रहने के लिए भाजपा के लोग कुछ भी कर सकते हैं। भारतवर्ष का भविष्य एक ही बचा सकता है वो है अखिलेश यादव और उनकी आनेवाली सरकार।

Related Articles

1 कमेंट

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!