राजधानी की बाजारों से अतिक्रमण हटाने हेतु बनेगी कमेटियां

नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी होंगे पदेन सदस्य

सभी के सहयोग से ही हट सकेगा अतिक्रमण: अपर जिलाधिकारी

नजर आयुक्त अजय द्विवेदी भी वाणिज्य बंधु की बैठक में मौजूद रहे

लखनऊ(लाइवभारत24)। कलेक्ट्रेट के सभागार में वाणिज्य बंधु की बैठक आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता अपर जिला अधिकारी श्री के पी सिंह ने की बैठक में राजधानी के व्यापारियों ने जोर-शोर से बाजारों में लगातार बढ़ते जा रहे अस्थाई अवैध अतिक्रमण का मुद्दा उठाया आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भूतनाथ मार्केट एवं खजाना मार्केट आशियाना में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण की शिकायत की अपर जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए बाजारों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की समस्या के समाधान के लिए कमेटियों के गठन की घोषणा की उन्होंने कहा कि कमेटी में नगर निगम जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के पदेन अधिकारी एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी होंगे तथा सभी के सहयोग से अतिक्रमण हटाया जाएगा। वाणिज्य बंधु की बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, नगर उपाध्यक्ष मनीष जैन, भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, महामंत्री मनोज अग्रवाल, खजाना मार्केट आशियाना के अध्यक्ष संदीप सिंह गौर, प्रिंस कांपलेक्स के अध्यक्ष मोहम्मद हलीम, खुर्रम नगर अध्यक्ष उमेश संनवाल, ट्रांस गोमती उपाध्यक्ष राजाराम रावत, कुर्सी रोड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद मुजीब, लव लेन मार्केट के अध्यक्ष मोहम्मद कमर मून, सदर बाजार के पदाधिकारी सुनील बंसल सहित विभिन्न बाजारों के पदाधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!