Corona Alert: भारत में देश में डेढ़ महीने में कोरोना मरीजों की संख्या 2 लाख से ज्यादा घटी

कराची (लाइवभारत24)। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामले कम हो रहे हैं। एक्टिव केस (ऐसे मरीज जिनका इलाज चल रहा है) भी तेजी से घटने लगे हैं। डेढ़ महीने में एक्टिव मरीजों की संख्या में करीब 2 लाख से ज्यादा कमी देखी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 64% एक्टिव केस सिर्फ 6 राज्यों में हैं। इनमें 50% महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में हैं। बाकी के दूसरे राज्यों में हैं। देश में कोरोना का आंकड़ा 76 लाख के पार हो गया है। अब तक 76 लाख 48 हजार 373 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 54 हजार 404 नए केस मिले, 61 हजार 933 लोग रिकवर हुए और 714 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 1 लाख 15 हजार 939 हो गई है। अभी 7 लाख 39 हजार 895 मरीजों का इलाज चल रहा है। रिकवरी के मामले में भारत पूरी दुनिया में सबसे आगे हैं। यहां सबसे ज्यादा 67 लाख 91 हजार 113 लोग ठीक हो चुके हैं। टेस्टिंग के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 9.60 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है।
महाराष्ट्र सरकार ने मास्क के लिए कीमत तय कर दी है। अब यहां डबल और ट्रिपल लेयर वाले मास्क 3 से 4 रु. में बेचे जाएंगे। वहीं, एन95 मास्क की कीमत 19 से 49 रु. के बीच होगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इसका ऐलान किया।
तेलंगाना में बीते 24 घंटों में 1811 संक्रमित ठीक हुए हैं। अब राज्य में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 2 लाख 4 हजार 388 हो गई है। राज्य में रिकवरी रेट 90.38 प्रतिशत हो गई है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ये आंकड़ा 88.8 फीसदी है। बीते 24 घंटों में यहां 1579 नए मामले सामने आए। राज्य में अब तक 2 लाख 26 हजार 124 संक्रमित मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!