क्राइम अपडेट: विभूतिखण्ड डकैती काण्ड में डकैतों को पकडऩे के लिए बनी 30-टीमें

लखनऊ(लाइवभारत24)। सात-आठ डकैतो ने गन्ना विभाग में कार्यरत इंजीनियर के परिवार को बंधक बनाकर बीते मंगलवार रात डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने घटनास्थल का मुआयना कर आठ टीमों का गठन किया, लेकिन अब फजीहत से बचने के लिए खुलासे के लिए 30टीमों को लगााया गया है। इंजीनियर योगेंद्र श्रीवास्तव जब मेरठ गए हुए थे, तभी बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। ठंड में हुई इस डकैती की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर इस खुलासे को लेकर एक चैलेंज भी बना हुआ है। ऐसा आधिकारियों का कहना था। साथ ही आपको याद दिला दें कि घटना के खुलासे के लिए पहले दिन आठ-टीमों का गठन हुआ था। जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है वैसे-वैसे पुलिस को कई टीमों में बांटकर बदमाशों को पकडऩे का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है इस खुलासे में अब कुल 30 टीमों को लगाया गया है। जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशों का ब्योरा खंगाल रही हैं। पुलिस की मानें तो वह घटनास्थल के आस-पास पडऩे वाले रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और घरों में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं दूसरी ओर लगातार संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह घटना लोकल गिरोह द्वारा किए जाने के अनुमान से लोकल गिरोह पर भी निगाह रखी जा रही है। साथ ही हाल ही के दिनों में जो बदमाश जेल से छूटे हैं उनके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। सात-आठ डकैत जींस व शर्ट पहने हुए थे। इस पर पुलिस आश्ंाका व्यक्त कर रही कि बावरियां गिरोह नहीं स्थानीय बदमाश इस घटना में शामिल है। पुलिस को अभी कोई सफलता नहीं मिली है। दावा किया गया कि जल्द डकैत पकड़ लिए जाएगें। बतां दें कि घटना के समय पुलिस पीडि़त परिवार से बदमाशों की संख्या कम दिखाने के लिए उलझ गई थी। पीडि़त परिवार से पुलिस ने पहले नोंक-झोंक की फिर बमुश्किल मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद भी ऐसे कर्मियों पर कोई काररवाई नहीं की गई।

मामूली विवाद में पड़ोसी ने महिला को पीटा
लखनऊ(लाइवभारत24)।रविवार। मडिय़ांव थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित रहीमनगर डुडौली में मामूली विवाद में एक महिला को उसके पड़ोसी ने पीट दिया। पीडि़ता ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रहीमनगर डुडौलीए मडिय़ांव निवासी शबान्ती उर्फ आरती ने बताया कि उनके घर के सामने रहीमनगर डुडौली निवासी इकबाल अवैध रुप से नाली खोद रहे थे। जिसका पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपित अभद्रता व धमकी देने लगे। इतना ही नही महिला को आरोपित ने सड़क पर गिरा कर मारना शुरू कर दिया। यह देखते ही आरोपित की पत्नी मोसिना अहमद व जलील अहमद भी आकर मारने लगे। पीडि़ता के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने उसकी जान बचाई। आरोप यह भी है कि आरोपित उनकी बच्चियों को गंदी गाली देते रहते है। इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

किशोरी से छेडख़ानी करने पर युवक गिरफ्तार
लखनऊ(लाइवभारत24)। गोमतीनगर इलाके में छात्रा से छेडख़ानी व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने नशेबाज आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि किशोरी के घर मे घुसकर आरोपी प्रकाश सिंह ने तांडव मचाया था। पुलिस की माने तो बीते दो-महीने से छात्रा के पीछे पड़ा था। परेशान होकर किशोरी के परिजनों ने शोहदे की दहशत में आकर छुड़वाया दिया था ट्यूशन में भी उसका आना-जाना। इसके बाद भी प्रकाश किशोरी के पीछे पड़ा था और उससे अश्लील हरकत करता रहता था। पीडि़ता की माँ ने पुलिस से शिकातय की। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ने बताया कि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दो युवको का शव फंदे से लटकता मिला
एक ने पेड़ से दूसरे ने ससुराल में लगायी फांसी
लखनऊ(लाइवभारत24)।  राजधानी के दो अलग-अलग इलाकों में अपनी जिन्दगी से परेशान दो युवकों ने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि पुलिस मौत के कारणों की जानकारी करने के लिए जांच-पड़ताल में लगी है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पहली घटना चिनहट इलाके की है। पवन कुमार (40)पुत्र वंशीलील निवासी गनेशपुर रहमापुर चिनहट पेशे से ऑटो चालक था। रविवार को घर के पास लगे नीम के पेड़ की डाल में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा खुदकुशी कर ली। मृतक के तीन पुत्री व एक पुत्र है। वहीं दूसरी ओर ठाकुरगंज इलाके में नौकरी छूटजाने से परेशान युवक ने ससुराल में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मूल रुप से बरुआर टडिय़ावा हरदौई निवासी सुनील तिवारी (32) पुत्र उत्तम कुमार तिवारी नौकरी छूट जाने से परेशान था। रविवार को सुनील अपने ससुराल शक्तिनगर मल्लही टोला ठाकुरगंज पहुंचा और अपने ससुर श्रवण कुमार पाण्डेय से अपनी परेशानी बतायी फिर छत के ऊपर बने कमरें की छत में लगे पंखे के कुण्डे के सहारे फंदे से लटककर फांसी लगा खुदकुशी कर लिया। पुलिस जांच कर मौत के कारणों की सही जानकारी करने में लगी है। शव के पास से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इंस्पेक्टर राजकुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही तथ्य की जानकारी हो सकेगी।

दबंगो ने पिता पुत्र पर डाला खौलता तेल, गम्भीर झुलसेे, भर्ती
लखनऊ(लाइवभारत24)।  मामूली विवाद में कहासुनी के बाद एक दर्जन दबंगो ने होटल चला रहे पिता-पुत्र को जमकर पीट दिया। इसके बाद गुस्साए दबंगो ने उन पर खौलता तेल डाल दिया। आनन-फानन घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस लीपापोती में लगी रही। घटना गोमतीनगर इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार विराटखण्ड में एक होटल को पिता-पुत्र संचालित करते है। रविवार को यहां कुछ दबंग प्रवृति के लोग आये और खाना खाया फिर रुपये कम देने लगे। इसका विरोध होटल संचालक ने किया। इस पर गुस्साए दबंगो ने दोनों को पीट दिया और पास के रखें गर्म तेल को उनके ऊपर डाल दिया। इससे दोनों गम्भीर रुप से झुलस गये। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर मिली है आगे की काररवाई की जा रही है।
कुत्ते नोच रहे थे नवजात का शव
लखनऊ(लाइवभारत24)। जानकीपुरम थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित मुस्लिमनगर के पास रविवार की शाम एक नवजात का शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम रंजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि मुस्लिमनगर रेलवे लाइन के पास 6-7 माह के नवजात का शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव एक दिन पुराना लग रहा था। जिसे कुत्तों ने नोच डाला था। पुलिस ने शव के बारे में लोगों से पूछताछ की। लेकिन शव के सम्बंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। फि लहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर जानकीपुरम ने बताया कि स्थानीय लोग और महिलाए यहां नवजात का शव ऐसे फेंकने वाले माँ-बाप को कोश रहे थे और उनके खिलाफ सख्त काररवाई करने की मांग कर रहे थे।

पति ने पत्नी का बांके से रेता गला, गम्भीर,भर्ती
लखनऊ(लाइवभारत24)।  विभूतिखण्ड इलाके में घरेलू विवाद में नशे में घुत पति ने अपनी पत्नी का गला बांके से काट फरार हो गया। कमरे में खून से लथपथ उसे देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित कर अस्पताल ले गए। इंस्पेक्टर विभूतिखण्ड ने बताया कि आरोपी पति ने पत्नी के गर्दन को बांके काटी थी। गनीमत रही की उसकी जान बच गई है। उसका इलाज लोहिया अस्पताल में चल रहा है। जहां डाक्टरों ने हालत चिन्ता जनक बतायी है। बांके को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। ऐसा दावा किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बड़ा भरवारा पत्नी गीता व पति अमित साथ रहते है। रविवार को उनका किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। कहासुनी होते-होते मारपीट में बदल गई। इससे गुस्साए नशे में धुत अमित ने अपने पास रखें बांके से गीता का गला रेत दिया। इससे वह खून से लथपथ कमरे में ही गिर पड़ी। शोर शराबा सुन पड़ोसी दौड़े तो देख गीता जमीन पर बेसुध पड़ी है और कमरे में खून फैला हुआ था। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और बांके को कब्जे में लेकर आगे की काररवाई करने में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!