26.2 C
New York
Friday, 6th \ June 2025, 09:30:00 PM

Buy now

spot_img

गाजियाबाद की पटाखा फैक्ट्री में धमाका; 7 लोगों की मौत

गाजियाबाद/लखनऊ (लाइवभारत24)।  देश में आज फिर एक दुखद घटना घटित हुयी। गाजियाबाद में आज एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। इस विस्फोट में 7 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि अभी 20 लोग मोदी नगर स्थित इस फैक्ट्री में फंसे हुए हैं। अचानक हुए धमाके से आसपास के इलाके में लोगों में दहशत का माहौल है। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। 10 लोगों को बाहर निकाला गया है। यहां काम करने वालों में ज्‍यादातर महिलाएं ही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, फैक्‍ट्री यहां लंबे समय से चल रही थी। यहां केक में लगाई जाने वाली फुलझड़ी बनाई जाती थी। फैक्ट्री मालिक आसपास के घरों में कच्‍चा माल भिजवा कर पटाखे बनवाता था। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी देहात नीरज जादौन, विधायक डॉ. मंजू शिवाच और भाजपा जिलाध्‍यक्ष दिनेश सिंघल को ग्रामीणों ने घेरा। ग्रामीण शवों को नहीं उठाने दे रहे थे।

Related Articles

1 कमेंट

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!