भारतीय दूतावास के दो अफसर पाकिस्तान में लापता

नई दिल्ली/इस्लामाबाद (लाइवभारत24)। पकिस्तान अपनी हरकतो से बाज नही आ रहा है जब से दिल्ली पुलिस ने 1 जून को पाकिस्तानी दूतावास के दो अफसरों को जासूसी करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था तब से वह भारतीय दूतावास के अफसरों को लगातार परेशान कर रहा था। कही उनके पीछे अपने जासूस लगाकर उनका पीछा करवा रहा था कही कुछ। सोमवार को न्यूज एजेंसी ने जानकारी विदेश मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से दी की पकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास के दो अफसर लापता हैं। बताया जाता है कि यह दोनों अधिकारी सुबह 8.30 बजे लापता हुए। इस मामले में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से इन दोनों अफसरों का फौरन पता लगाने को कहा है। पिछले दिनों दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास के दो अफसरों जासूसी के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों को 24 घंटे में पाकिस्तान वापस भेज दिया गया था।

मालुम हो कि दिल्ली पुलिस ने 1 जून को पाकिस्तानी दूतावास के दो अफसरों को जासूसी करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। ये लोग एक व्यक्ति को पैसों का लालच देकर सुरक्षा से जुड़े दस्तावेज ले रहे थे। दोनों जासूस दूतावास में वीजा असिस्टेंट के तौर पर काम करते थे। पकड़े जाने पर उन्होंने खुद को भारतीय नागरिक साबित करने की कोशिश की थी। उनके पास फर्जी आधार कार्ड, भारतीय मुद्रा और आईफोन मिले थे। भारत ने इन दोनों अफसरों को 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने को कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!