मिथुन के बेटे के खिलाफ रेप व जबरन Abortion का केस दर्ज

मुंबई (लाइवभारत24)। बालीवुड डांस किंग रहे मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शादी का झांसा देकर रेप करने और अबॉर्शन करवाने का केस दर्ज किया गया है। मिथुन की पत्नी योगिता बाली को भी इस केस में आरोपी बनाया गया है। फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली एक एक्ट्रेस-मॉडल ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पीड़ित और महाअक्षय 2015 से रिलेशनशिप में थे। महाअक्षय ने शादी का वादा कर लड़की से शारीरिक संबंध बनाए थे। 2015 में महाअक्षय ने पीड़ित को घर बुलाया और उसे सॉफ्ट ड्रिंक में नशीली दवा दी थी। इस बीच महाअक्षय ने पीड़ित के बिना कंसेंट के ही उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए और बाद में शादी का झांसा देते रहे। महाअक्षय उर्फ मिमोह 4 साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा और शारीरिक, मानसिक तौर पर परेशान करता रहा। जब लड़की प्रेग्नेंट हुई तो महाअक्षय ने उसे अबॉर्शन करवाने के लिए दबाव डाला। लड़की नहीं मानी तो उसे कुछ पिल्स देकर अबॉर्शन करवा दिया। पीड़ित के मुताबिक, उसे नहीं पता था कि उसे दी जा रही पिल्स से अबॉर्शन हो सकता है। महाअक्षय की मां ने शिकायत के बाद पीड़ित को धमकाया था और मामले को रफा-दफा करने के लिए दबाव भी बनाया।
ओशिवारा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक दयानंद बांगर ने बताया कि महाअक्षय और उनकी मां के खिलाफ धारा 376 (2) (N) (एक ही महिला से बार-बार बलात्कार करना), 328 (जहर देकर या दूसरे तरीके से चोट पहुंचाना), 417 (धोखाधड़ी), 506 (धमकी देना), 313 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात) और धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह एफआईआर दिल्ली की अदालत के एक आदेश के बाद मुंबई में दर्ज की गई है। मॉडल ने 2018 में अदालत का दरवाजा खटखटाया था। पहले अदालत ने इस मामले को दिल्ली में दर्ज करने को कहा, फिर अंतिम फैसले में इसे मुंबई ट्रांसफर कर दिया।
मामले को लेकर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और फिर कोर्ट के आदेश पर यह केस दर्ज हुआ है। ऐसे ही मुसीबत में महाअक्षय पहले भी फंस चुके हैं। दो साल पहले 2018 में एक भोजपुरी एक्ट्रेस ने महाअक्षय पर शादी करने का वादा कर रेप और गर्भपात कराने का आरोप लगाया था जिसमे वो बच गये थे।

One thought on “मिथुन के बेटे के खिलाफ रेप व जबरन Abortion का केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!