अब गरारे से कर सकेंगे कोरोना टेस्टिंग

सलाइन गार्गल RT-PCR टेस्ट को ICMR की मंजूरी; खुद कलेक्ट कर सकेंगे अपना सैंपल, 3 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट

नई दिल्ली(लाइवभारत24)। भारत देश को कोरोना से जुड़ी रिसर्च में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। नागपुर की नेशनल इनवायरमेंट इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (NEERI) ने कोरोना टेस्ट का आसान तरीका ढूंढ लिया है। इससे 3 घंटे में ही RT-PCR जितने सटीक नतीजे मिलते हैं।

इसे सलाइन गार्गल RT-PCR टेस्ट नाम दिया गया है। इसका मतलब है नमक के पानी से गरारे के जरिए कोरोना की जांच। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने शनिवार को इसे अप्रूवल दे दिया है। NEERI ने कहा है कि वे देशभर में इस प्रोसेस से टेस्ट बढ़ाने के लिए लैब्स की मदद करेंगे।

यह प्रोसेस बिल्कुल आसान, तेज और मरीज के लिए आरामदायक है। ग्रामीण इलाकों के लिए ये काफी फायदेमंद साबित होगी। NEERI के वायरोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. कृष्णा खैरनार ने बताया कि ये प्रोसेस काफी आसान है।

आमतौर पर लोगों को RT-PCR टेस्ट के लिए स्वाब के नमूने देने घंटों लाइन में लगना पड़ता है। इसके बाद स्वाब के नमूने को इकट्‌ठा करके लैब तक पहुंचाने में भी समय लगता है। इसके उलट सलाइन गार्गल RT-PCR टेस्ट में तुरंत ही सैंपल दिया जा सकता है और रिजल्ट भी 3 घंटे में ही आ जाता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा है कि ये रिसर्च गेम चेंजर साबित हो सकती है। नागपुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने इस टेस्ट के जरिए टेस्ट को अप्रूवल दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!