नीतीश कुमार पर RJD ने दिया जबाव, महागठबंधन की टूट पर दी तीखी प्रतिक्रिया

पटना(लाइव भारत24)।  बिहार की सियासत के लिए आज बेहद अहम दिन रहने वाला है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि आज बिहार में महागठबंधन सरकार कभी भी गिर सकती है। बस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घोषणा का इंतजार है। बता दें कि इससे पहले कल नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे थे, लेकिन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद अटकलों को और बल मिल गया। वहीं 26 जनवरी के एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच दूरी भी देखी गई। एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें दोनों को एक दूसरे से 5 फीट की दूरी पर खड़ा देखा गया। बिहार के सियासी संकट से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें जागरण.कॉम के साथ।
बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात पर राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि ये सब अफवाह है और इस अफवाह से जो बेचैनी पैदा हुई है, उसे सिर्फ सीएम नीतीश कुमार ही संभाल सकते हैं। बिहार एक पूरे देश में चर्चा का विषय है, और अच्छे कारणों से भी। मुझे कोई दरार नहीं दिख रही है। अंत में इस महागठबंधन के मुखिया नीतीश कुमार हैं। लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने इसकी नींव रखी, जिसका उद्देश्य था पीएम मोदी द्वारा की जा रही नफरत की राजनीति को हराने के लिए।
बिहार के राजनीतिक हालात पर जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार जी राज्य के निर्वाचित सीएम हैं। उन्हें किसी पद की चाहत नहीं है। जिनके मन में भ्रम है वे बेहतर जानें। जो लोग उन्हें निशाना बना सकते हैं। क्या तीर उनके ही हाथ में है?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब से कुछ घंटे में बक्सर जिले के ब्रह्मपुर पहुंचेंगे। वह ब्रह्मपुर में बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के मंदिर में गत दिनों संपन्न हुए विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन करेंगे। उनके यहां हवाई मार्ग से पहुंचने का कार्यक्रम है। उनका हेलीकॉप्टर ब्रह्मपुर हाई स्कूल के खेल मैदान में उतरेगा। यहां से वह सड़क मार्ग के जरिए मंदिर प्रांगण में जाएंगे मंदिर प्रांगण में जाएंगे। उद्घाटन समारोह में संत जीयर स्वामी महाराज भी शिरकत करेंगे।

एक अलग घटनाक्रम में बिहार कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने शनिवार दोपहर 2 बजे पूर्णिया में पार्टी विधायकों और पूर्व विधायकों की बैठक बुलाई है। उन्होंने उन रिपोर्टों का भी खंडन किया कि बैठक का राज्य के नवीनतम राजनीतिक घटनाक्रम से कोई लेना-देना भी है। खान ने कहा कि सभी कांग्रेस विधायक (वर्तमान और पूर्व) और पार्टी के वरिष्ठ नेता 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से संबंधित तैयारियों पर चर्चा करने के लिए कल पूर्णिया में बैठक कर रहे हैं।
महागठबंधन सरकार को बचाने के लिए लालू प्रसाद यादव की पार्टी जी जान से जुट गई है। बैठक लगातार जारी है। सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि आरजेडी, जीतन राम मांझी को मनाने में लग गई है।
बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर बीजेपी प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि बिहार की बैठक है जिसमें सभी पदाधिकारी सभी विधायक सांसद आएंगे और आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!