सुशांत आत्महत्या केस: रिया चक्रवर्ती की हो सकती है गिरफ्तारी

मुंबई (लाइवभारत24)। बालीवुड फिल्म एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज होने के बाद अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। बिहार पुलिस बुधवार को भी मुंबई में डटी है। सूत्रों के मुताबिक, रिया पर एक गैरजमानती धारा भी लगी है। कहा जा रहा है कि बिहार पुलिस बुधवार बुधवार सुबह रिया से पूछताछ के लिए उनके बताए फ्लैट पर पहुंची, लेकिन वे वहां मौजूद नहीं थीं। उन्हें जानकारी दी गई कि वे और उनका परिवार यहां नहीं है। इसके बाद बिहार पुलिस मुंबई क्राइम ब्रांच के ऑफिस में पहुंची। यहां सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा शालियान की आत्महत्या से जुड़ी डिटेल, उनकी पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक विसरा रिपोर्ट को भी मुंबई पुलिस से ले चुके हैं। यह भी कहा जा रहा है कि बिहार पुलिस सुशांत के सीए से भी इस मामले में पूछताछ करेगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के ऑफिस में पहुंचे बिहार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हम महिला पुलिस और बाकी मुंबई पुलिस के अन्य लोगों से मिल रहे हैं। बैक अकाउंट समेत उनके घरवालों से पूछताछ की जाएगी। स्क्रूटिनी जारी है…केस से जुड़ी सारी जानकारी कलेक्ट की जा रही है।सुशांत मामले में पटना पुलिस से 4 पुलिसकर्मी मुंबई में है, इनमें इंस्पेक्टर मनोरंजन भारती, कैसर आलम, सब इंस्पेक्टर निशांत कुमार और दुर्गेश कुमार गहलोत शामिल हैं।
रिया आज अदालत में अपनी अग्रिम जमनात की अर्जी लगा सकती हैं। बीती रात जाने-माने वकील सतीश माने शिंदे की जूनियर वकील आनंदिनी फर्नांडिस रिया के घर पहुंची थीं। सतीश माने शिंदे वही वकील हैं जो 1993 मुंबई ब्लास्ट केस में अभिनेता संजय दत्त का केस लड़ चुके हैं। कुछ केस में ये सलमान खान के भी वकील रहे हैं। जानकारी के अनुसार, रिया ने वकील को अपना कंसेंट साइन करके दिया है। इसके बाद अब वे इस मामले में कानूनी मदद ले सकती हैं।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची पटना पुलिस की टीम बांद्रा स्थित उस फ्लैट में भी जाएगी, जिसमें अभिनेता मौत से पहले रहते थे। इस दौरान उनकी बहन मितू और उनके दोस्त महेश भी मौजूद रहेंगे। महेश वही शख्स हैं, जिनके साथ सुशांत कुर्ग में ऑर्गेनिक फार्मिंग शुरू करने वाले थे।सुशांत सुसाइड केस में पिता की ओर से एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद सुशांत की अमेरिका में रहने वाली बहन श्वेता सिंह किर्ती ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने अपने दिवंगत भाई को न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने लिखा- अगर सच्चाई मायने नहीं रखती है तो कुछ भी कभी मायने नहीं रखेगा। उन्होंने हैशटैग के साथ जस्टिस फोर सुशांत सिंह राजपूत लिखा।
सुशांत के पिता ने रिया पर सुशांत को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा बेटा फिल्म लाइन छोड़कर केरल में ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था, उसका दोस्त महेश उसके साथ कुर्ग जाने के लिए तैयार था, तब रिया ने इस बात का विरोध किया था कि तुम कहीं नहीं जाओगे और अगर मेरी बातें नहीं मानोगे तो मैं मीडिया में तुम्हारी मेडिकल रिपोर्ट दे दूंगी और सबको बता दूंगी कि तुम पागल हो।
सुशांत के पिता की शिकायत पर पटना के राजीव नगर पुलिस ने धारा 341, 342, 280, 420, 406, 420 और 306 के तहत छह लोगों को आरोपी बनाया है। इसके साथ पटना से 4 पुलिसवालों की टीम मुंबई पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!