अनलॉक गाइडलाइन: जानिए घर से कैसे निकलें, कैसे करें सफर, दफ्तर में क्या करें और क्या नहीं

नई दिल्ली (लाइवभारत24)। देश मेें कोरोना की भयावह दूसरी लहर जैसे-जैसे धीमी पड़ रही है, देश के तमाम राज्यों ने लॉकडाउन की पाबंदियों में छूट देनी शुरू कर दी है। देश की राजधानी दिल्ली में मॉल और बाजारों को ऑड-ईवन के आधार पर खोलने की अनुमति दे दी गई है। मुंबई में जरूरी सेवाओं के लिए लोकल ट्रेनें चलेंगी। हरियाणा और UP में भी पाबंदियां हटाई जा रही हैं।
राजस्थान में जिन इलाकों में 10% से कम कोरोना पॉजीटिविटी रेट है, वहां छूट दी गई है। मध्यप्रदेश में 1 जून से परचून की दुकानों को खोलने की छूट दे दी गई है। मतलब साफ है, हम सभी का बाहर आना-जाना बढ़ेगा। ऐसे में कोरोना दोबारा न फैले, इसके लिए जरूरी है हम सभी मास्क, दूरी और सैनिटाइजेशन के सभी नियमों का सख्ती से पालन करें।

तो आइए जानते हैं हमें घर से बाहर निकलने, अपनी कार या पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने, अपने वर्कप्लेस पर या घर लौटकर क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए…

लॉकडाउन की पाबंदियों में मिल रही छूट में लापरवाही गुंजाइश नहीं क्योंकि…

1. वैक्सीनेशन में अभी काफी पीछे हैं हम

भारत में अब तक 13% लोगों को कोरोना वैक्सीन एक डोज और सिर्फ 3.3% आबादी को दोनों डोज लगाई गई हैं, जबकि अमेरिका में 51% आबादी को सिंगल डोज और 41% लोगों को वैक्सीन की फुल डोज लगाई जा चुकी है।

2. भारत में मिल रहे सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव

भारत में 1,01,232 नए कोरोना पॉजिटिव मिले।
अमेरिका में 6,408 और ब्राजील में 39,637 केस मिले।
3. दुनिया में सबसे ज्यादा मौत भी भारत में हो रही हैं

भारत में 24 घंटों में कुल 2,445 लोगों की मौत हुई।
अमेरिका में मात्र 164 लोगों की और ब्राजील में 866 लोगों की मौत हुई।
भारत में अभी भी दुनिया के सबसे ज्यादा 8,944 गंभीर मरीज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!