आशा वेलफेयर फाउंडेशन ने रिक्शाचालकों को बांटे कॉटन मास्क

लखनऊ(लाइवभारत24)। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा हर तरह के उपाय किए जा रहे हैं उसी उपाय में अपना सहयोग देने के उद्देश्य से आशा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से सोमवार को राजधानी में रिक्शे चलाकर जीवन यापन करने वालो को हस्त निर्मित कॉटन के मास्क वितरित किए गए। यह मास्क धुलकर बार बार पहने जा सकते हैं। इस मास्क की खास बात यह है कि आशा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे निराश्रित महिलाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से ही यह मास्क उन्ही निराश्रित महिलाओं से बनवाए गए हैं । गौरतलब है कि कई रिक्शा चालक भाई एक बार इस्तेमाल करने वाला मास्क को कई दिनों तक पहन रहें है जिसे धुला नही जा सकता है जिसके कारण संक्रमण फैलने का डर है ।
आशा वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनी वर्मा एवं सदस्य शीबा ने हजरतगंज,बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन के नीचे,पॉलीटेक्निक चौराहा,मुंशीपुलिया,भूतनाथ आदि चौराहों पर रिक्शाचालकों को कॉटन मास्क वितरण किया। वितरण के दौरान सोनी वर्मा एवं शीबा ने ग्लव्स पहन कर एवं हाथो को बार बार सैनिटाइजर से सैनिटाइज करके ही वितरण किया।
फाउंडेशन की सचिव ज्योति मेहरोत्रा ने बताया की आगे अभी और भी चौराहों पर यह वितरण धीरे धीरे होता रहेगा। इसी के साथ यदि कोई मास्क डोनेट करना चाहता हो तो वो 9140380157 पर सम्पर्क कर सकता है। टीम का सदस्य उनकी लोकेशन से मास्क कलेक्ट करके उसे विभिन्न दिवसों में ज़रूरतमंद तक पहुचाया जाएगा।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles