केजरीवाल ने खुद को किया आइसोलेट, कराएंगे कोरोना वायरस की जांच

दिल्ली के सीएम केजरीवाल को बुखार और गले में खराश की शिकायत

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुखार और गले में खराश की शिकायत है। इसके बाद उन्होंने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है और मंगलवार को उनका कोरोना वायरस टेस्ट होगा। केजरीवाल को रविवार से ही बुखार है। इधर एहतियात के कारण सीएम की कल दोपहर से सारी मीटिंग कैंसिल कर दी गई है। वहीं, सीएम केजरीवाल ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
बता दें कि कोरोना के लक्षण में बुखार आना और गले में खराश की शिकायत सबसे पहले लक्षणों में एक है। यही लक्षण केजरीवाल में अभी फिलहाल शुरुआती तौर पर दिख रहे हैं। हालांकि, बीमारी के लक्षण के बाद खुद उन्होंने अपने को आइसोलेट कर लिया है। अब कोरोना टेस्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि यह सामान्य बुखार है या कोरोना से जुड़ा है। फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य का ख्याल रख रही है।
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री को कल से थोड़ा बुखार और गले में दर्द है। कल दोपहर से उन्होंने अपने आपको आइसोलेट कर रखा है। डॉक्टर ने सलाह दी है कि कल उनका कोरोना टेस्ट होगा।हम सब ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि वे सकुशल रहें और जल्दी से स्वस्थ होकर वापस काम पर लौटेंं।
पार्टी के नेता संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल की तबीयत पर कहा कि उन्हें सात जून से कुछ परेशानी हो रही है। डॉक्टरों की सलाह पर वे खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिए हैं। प्रभु जल्द-से-जल्द उन्हें स्वस्थ करे, यह प्रार्थना है मेरी।
भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि मैंने हनुमान जी से केजरीवाल जी को स्वस्थ रखने की प्रार्थना की हैै। वो स्वस्थ रहें और दिल्ली को स्वस्थ रखने में अपनी जो भूमिका है उसका निर्वाह करें। दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ दिल्लीवालों का इलाज इस तरह इंसानियत को शर्मसार करने वाला निर्णय दिल्ली को नहीं लेना चाहिए था। बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। अभी तक राजधानी में 28936 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा 812 लोगों की संक्रमण के चलते जान चली गई है।

One thought on “केजरीवाल ने खुद को किया आइसोलेट, कराएंगे कोरोना वायरस की जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!