ज्यादा से ज्यादा लोग लगवाएं वैक्सीन : मोदी

  • आज से पूरे देश में टीका उत्सव शुरू, 45 साल से अधिक उम्र के ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

  प्रधानमंत्री ने बताए कोरोना से लड़ाई में सफलता के 4 सूत्र

नई दिल्ली, (लाइव भारत 24)। वैश्विक महामारी के दौर में देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार से 14 अप्रैल तक देशभर में टीका उत्सव मनाने की अपील की है। इस दौरान 45 साल से अधिक उम्र के ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री ने इसके लिए देश के नाम एक लेख भी लिखा है। इसमें उन्होंने अपील की है कि हर पात्र व्यक्ति वैक्सीन लगवाए। वैक्सीन का नुकसान न हो इसका ख्याल रखें। मोदी ने कोरोना से जारी जंग में सफलता हासिल करने के लिए 4 सूत्र भी बताए हैं। प्रधानमंत्री ने लिखा-

देश में अब तक 10 करोड़ डोज
भारत ने वैक्सीनेशन के मामले में शनिवार को बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश में अब तक कोरोना की 10 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। दूसरे देशों के मुकाबले भारत को ऐसा करने में सिर्फ 85 दिन लगे। इतने वक्त में अमरीका ने 9.2 करोड़ और चीन में 6.14 करोड़ टीके लगे थे। हेल्थ मिनिस्ट्री ने यह जानकारी दी। हालांकि कुल वैक्सीनेशन के लिहाज से देखा जाए तो अमेरिका और चीन भारत से काफी आगे हैं।

भारत में मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम
बीते शनिवार की शाम 7:30 बजे तक पूरे देश में कुल 10.12 करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की मिलीजुली कोशिशों के कारण भारत में डेथ रेट दुनिया में सबसे कम (1.28%) है।

One thought on “ज्यादा से ज्यादा लोग लगवाएं वैक्सीन : मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!