पूर्व मैनेजर अंकित का दावा, सुशांत को स्टाफ ने मिलकर मारा

मुंबई (लाइवभारत24)। लोकप्रिय बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन इसकी गुत्थी उलझती ही जा रही है। अब उनके पूर्व मैनेजर अंकित आचार्य ने दावा किया है कि सुशांत को उनके स्टाफ ने ही मिलकर मारा है। अंकित का यह भी दावा है कि उन्हें चार दिन पहले ही फोन पर धमकी मिली है कि वे अगर सुशांत केस में गवाह बने तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। उधर, पटना में सुशांत के चचेरे भाई और विधायक नीरज सिंह ने भी गवाहों की हत्या होने की आशंका जताई है।

 एक चैनल से बातचीत में पूर्व मैनेजर अंकित ने 5 दावे किए

1. ‘‘सुशांत सुसाइड नहीं कर सकते थे, क्योंकि वे एक पॉजिटिव इंसान थे। वे दूसरों का हौसला बढ़ाते थे। जब भी सुशांत दुखी होते थे तो रोने लगते थे या फिर कविताएं लिखते थे।’’

2. ‘‘जब तक मैंने सुशांत के साथ काम किया, तब तक वे कभी भी अपने कमरे का दरवाजा बंद करके नहीं सोते थे।’’

3. ‘‘मेरे जाने के बाद दीपेश को काम पर रखा गया था। दीपेश का मुख्य काम सुशांत की देखभाल करना था।’’

4. ‘‘सुशांत की मौत के दिन अगर उनके कमरे का दरवाजा बंद था तो उनके स्टाफ ने उसे खोला क्यों नहीं?’’

5. ‘‘सुशांत की जिंदगी में रिया के आने से पहले, कृति मैडम थीं। उनके साथ जब थे तो सुशांत डिप्रेशन में नहीं थे, लेकिन उसके बाद उनके साथ क्या हुआ मुझे नहीं पता।’’

6. ‘‘अगस्त 2019 में जब मैं अपने गांव से लौटा तो मुझे अचानक उनका पूरा स्टाफ बदला हुआ मिला। उनके नए बॉडीगार्ड्स ने मुझे उनके घर में घुसने तक नहीं दिया था। मुझे पता चला कि रिया मैडम ने पूरे स्टाफ को बदल दिया। हालांकि, उन्होंने ऐसा क्यों किया था यह मुझे नहीं पता।’’ सुशांत (34) का शव 14 जून को मुंबई के बांद्रा में उनके फ्लैट की छत से लटका मिला था। इसके बाद से मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अब तक कम से कम 56 व्यक्तियों के बयान दर्ज कर चुकी है। इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया पर काफी सवाल उठ रहे हैं।  सुशांत के भाई और विधायक नीरज ने कहा कि इस केस में गवाहों को धमकाया जा रहा है। मुंबई पुलिस उन्हें सुरक्षा नहीं दे रही है। हम गवाहों को सुरक्षा देने की मांग कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ जाए, उसके बाद हम गवाहों की सुरक्षा और अन्य अहम बिंदुओं पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बात करेंगे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को सुशांत सिंह के पिता केके सिंह का बयान दर्ज किया। ईडी ने पूछा कि आपको कैसे पता चला कि सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए गायब हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने बेटे के बैंक अकाउंट से गायब फंड के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!