सीएम योगी ने अपने जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण

LiveBharat24
योगी के 49वें जन्मदिन पर पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सहित कई दिग्गजों ने दी बधाई

लखनऊ। आज विश्व पर्यावरण दिवस और जन्मदिन के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास 5 कालिदास मार्ग पर पौधारोपण किया।  उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दीं।  प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, उत्तर प्रदेश के गतिशील और मेहनती सीएम योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति के नए कीर्तिमान बना रहा है। नागरिकों के जीवनस्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है। ईश्वर उन्हें स्वास्थ्य और दीघार्यु प्रदान करें।
गृहमंत्री अमित शाह ने अपने ट्वीट में लिखा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। प्रदेश में सुशासन, कानून व्यवस्था और जनता के कल्याण के प्रति आपका समर्पण बहुत ही प्रशंसनीय है। आपके नेतृत्व में प्रदेश नित विकास पथ पर अग्रसर रहे और आप स्वस्थ व दीर्घायु हो ऐसी ईश्वर से कामना करता हूं।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर अपने बधाई संदेश में लिखा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, उन्होंने न केवल एक कर्मठ एवं कुशल प्रशासक के रूप में स्वयं को साबित किया है बल्कि प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में भी पूरे मनोयोग से लगे हुए है।मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं।
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की शुभेच्छा। आपके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है। कोरोना संकट में नीतिगत निर्णय व सबसे अधिक श्रमिकों को उनके घर पहुँचाने में आपके सहयोग के लिए धन्यवाद करता हूँ व आपके स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूँ।

2 thoughts on “सीएम योगी ने अपने जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!