प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 166 नये मामले आये

लखनऊ (लाइव भारत 24)। प्रदेश में सोमवार को एक दिन में कुल 61,761 सैंपल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 166 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 12,21,48,488 सैंपल की जांच की गयी हैं। विगत 24 घंटों में 373 लोग तथा अब तक कुल 20,99,004 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 1424 एक्टिव मामले है।
प्रदेश में कल 5 सितम्बरको एक दिन में 3,22,530 वैक्सीन की डोज दी गयी है। प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 15,38,90,856 तथा दूसरी डोज 14,70,49,877 दी गयी। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,41,67,911 तथा दूसरी डोज 1,31,13,399 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 86,49,150 तथा दूसरी डोज 76,08,972 दी गयी। कल तक 3,01,28,395 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। कल तक कुल मिलाकर 37,46,08,560 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!