लखनऊ (लाइवभारत24)।  प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को लोक भवन में प्रेस को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में विगत 24 घंटे में कोरोना के 3,260 नये मामले आये है। उन्होंने बतायाकि प्रदेश में 23,921 कोरोना के मामले एक्टिव हैं। अब तक 41,681 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पूल टेस्ट के अन्तर्गत कुल 2,764 पूल की जांच की गयी,जिसमें 2534 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 230 पूल 10-10 सैम्पल की जांच की गयी।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि देश में अब तक कुल 14.49 करोड़ लोगों ने आरोग्यसेतु ऐप डाउनलोड किया है। इसमें सर्वाधिक उत्तर प्रदेश के लोगों की संख्या 2.47 करोड़ है। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं वृहद श्रेणी की 7,95,911 इकाईयां क्रियाशीलहैं जिसमें 49,73,000 श्रमिक कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 20-30 जून,के मध्यप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तृतीय चरण में 3.95 करोड़ राशन कार्डों के सापेक्षकुल 3.34 करोड़ राशन कार्डों के 13.69 करोड़ के यूनिट पर खाद्यान्न वितरित किया गया।इसके अतिरिक्त आत्मनिर्भर भारत योजना के द्वितीय चरण में कुल 2.88 लाख राशन कार्डोंके सापेक्ष 2.64 लाख राशन कार्डों पर निःशुल्क खाद्यान्न वितरित किया गया। उन्होंनेबताया कि 21 जुलाई, 2020 से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत खाद्यान्नका वितरण प्रारम्भ किया गया है। अब तक 3.57 करोड़ राशन कार्डों के सापेक्ष कुल 2.62करोड़ राशन कार्डों पर निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया गया है। 21 जुलाई, सेआत्मनिर्भर भारत योजना के अन्तर्गत कुल 2.88 लाख राशन कार्डों के सापेक्ष 81,252 राशनकार्डों पर निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि माह अप्रैल,2020 से अब तक कुल 10.14 लाख परिवारों को नये राशन कार्ड जारी किये गये हैं।  अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में सामान्य वर्षा होने का अनुमान है।प्रदेश में अब तक लगभग 71 प्रतिशत खरीफ फसलों की बुआई पूरी कर ली गई है। जो विगत वर्षके इसी अवधि की 63.5 लाख हे. की तुलना में अधिक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में5076 गो-आश्रय स्थलों में 5.04 लाख निराश्रित गोवंश संरक्षित किये गये हैं। उन्होंनेबताया कि जनपदों में इन निराश्रित गोवंश के लिए 3,369 भूसा बैंक की स्थापना सुनिश्चितकर 7.68 लाख कुन्तल भूसा की अतिरिक्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बतायाकि राजस्व विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार प्रदेश में अब मात्र 28 कम्युनिटी किचनसंचालित हैं। इसके साथ ही अवस्थी ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग के अनुसार मनरेगा के अन्तर्गतउत्तर प्रदेश की 48,420 ग्राम पंचायतों में 21.90 लाख श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध करायागया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 17.61 करोड़ मानव दिवससृजित करते हुए 3,571.43 करोड़ रूपए के मानदेय का भुगतान किया गया है। उन्होंने बतायाकि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की 4200 बसों के माध्यम से 4.88 लाख यात्रियोंने यात्रा की। परिवहन निगम की बसें शनिवार व रविवार को भी संचालित की जा रही हैं। उन्होंनेबताया कि प्रदेश में 24 जुलाई तक 18,089 कैदियों को बेल/पैरोल पर छोड़ा गया है।इन कैदियों को मा. उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार अतिरिक्त समय प्रदान किया गया है। अवस्थी ने बताया कि गृह विभाग की धारा 188 के तहत 1,44,418 एफआईआरदर्ज करते हुये 3,10,983 लोगों को नामजद किया गया है। प्रदेश में 8021 बैरियर स्थापितकर अब तक 1.04 करोड़ वाहनो की सघन चेकिंग में 28.05 लाख वाहनों का चालन करते हुए51.97 करोड़ रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। उन्होंने बताया कि कालाबाजारी व जमाखोरीरोकने के लिए ईसी एक्ट के अन्तर्गत 764 एफआईआर दर्ज करते हुए 1019 व्यक्तियों के विरूद्धकार्यवाही की गयी है। प्रदेश में 999 थानान्तर्गत 6092 हाॅट स्पाॅट क्षेत्रों में10,92,411 मकानों को चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया कि फेक न्यूज के तहत अब तककुल 326 मामले, जिनमें ट्विटर के 151 व फेसबुक के 114, टिकटाॅक के 60 एवं व्हाट्सअपके एक एकाउंट को ब्लाक किया जा चुका है।अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, आलोक टण्डन ने बताया किप्रदेश में टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में71,881 सैम्पल की जांच की गयी, जो अब तक सर्वाधिक है। इस प्रकार कोविड-19 की जांच में18 लाख का आकड़ा पार करते हुए प्रदेश में अब तक लगभग 18,34,297 सैम्पल की जांच की गयीहै। इसके साथ ही अपर मुख्य सचिव आलोक टण्डन ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस की कार्यवाही के अन्तर्गत1,90,282 सर्विलांस टीम द्वारा लगभग 1.37 करोड़ घरों के लगभग 6.96 करोड़ लोगों का सर्वेक्षण किया गया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें